मुंबई

महाराष्ट्र: स्कूटी से जा रही नाबालिग को रोका, गन्ने के खेत में ले जाकर किया गैंगरेप, बेल्ट से पीटा

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया और फिर उसे निर्वस्त्र हालत में गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए।
2 min read
Dec 19, 2025
Maharashtra Sangli rape crime
महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र (Maharashtra Rape Crime) के सांगली जिले (Sangli News) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। यहां के ईश्वरपुर इलाके में दो दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape Crime) किया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने मासूम को बेल्ट से बुरी तरह पीटा और उसे निर्वस्त्र हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ते में रोककर खेत में खींच ले गए दरिंदे

जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। नाबालिग पीड़िता अपनी स्कूटी से पेठ-सांगली रोड से गुजर रही थी। एक अस्पताल के पीछे स्थित गन्ने के खेत के पास दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी डराते-धमकाते हुए उसे जबरन खेत के अंदर खींच ले गए।

बेल्ट से पिटाई और फिर दरिंदगी

खेत में ले जाकर आरोपियों ने लड़की के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से उसकी बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे निर्वस्त्र हालत में वहीं छोड़कर भाग निकले।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसकी मां ने ईश्वरपुर पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एफआईआर दर्ज किया और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष जयवंत खांबे (उम्र 26 वर्ष) और ऋतिक दिनकर महापुरे (उम्र 27 वर्ष) के तौर पर हुई है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद सांगली और आसपास के इलाकों में भारी रोष फैल गया है। लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
19 Dec 2025 02:18 pm
Published on:
19 Dec 2025 02:18 pm