मुंबई

Sangli: गन्ने के खेत में किसान ने उगाये गांजे के 400 पेड़, तरीका देख छापेमारी करने आए अफसरों के भी उड़े होश

Maharashtra Sangli News: आरोपी किसान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि एक चौथाई एकड़ खेत में 4-4 फीट की दूरी पर गांजे का पेड़ लगाया गया था। गांजे की इस प्रकार की खेती देख छापेमारी करने आये अधिकारी भी दंग रह गए।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2022, 8:44 PM IST
Sowing of ganja in sugarcane field in Sangli in Maharashtra
सांगली में गन्ने के खेत में गांजे की बुवाई

Sangli Crime News: महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज तालुका के शिपूर गांव में लगभग पौने एक एकड़ क्षेत्र में किसान ने गांजा की खेती की थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद अधिकारीयों ने छापेमारी की और गांजे के 400 पौधे बरामद किए हैं। फ़िलहाल जब्त गांजे की सही कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य आबकारी विभाग की अधीक्षक संध्यारानी देशमुख की टीम ने की है। आरोपी किसान नंदकुमार बाबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि एक चौथाई एकड़ खेत में 4-4 फीट की दूरी पर गांजे का पेड़ लगाया गया था। गांजे की इस प्रकार की खेती देख छापेमारी करने आये करीब तीन दर्जन अधिकारी व पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। यह भी पढ़े-Thane: स्कूल जाने के बहाने दोस्तों के साथ उल्हास नदी गया छात्र, डूबकर हुई मौत, सदमे में परिवार

अधिकारीयों को पता चला था कि मिरज तालुका के शिपूर गांव में 1 एकड़ में गांजे की खेती की गई है। मिरज उत्पादक शुल्क विभागा को गोपनीय सूचना मिली थी कि शिपूर में रहने वाले नंदकुमार बाबर ने 30 गुन्टों में 4-4 फीट की दूरी पर एक-एक गांजा का पेड़ लगाया है।

तदनुसार, जिले के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ आबकारी विभाग ने लगभग 30 से 35 अधिकारियों और कर्मचारियों के दलबल के साथ तड़के छापेमारी की। इस दौरान 20 गुन्टों में पूर्ण विकसित गांजे के पौधे तथा 10 गुन्टों में गांजे के छोटे पौधे पाए गए।

गांजा के पौधों को उखाड़कर तौला गया। नंदकुमार बाबर के पास पांच एकड़ जमीन है। इसमें एक एकड़ गन्ना लगाया गया है। आरोपी ने गन्ने के बीच एक निश्चित अंतर पर गांजे का पेड़ लगाया ताकि किसी को पता न चले कि उसने गांजा उगाई है। मिरज तालुका में यह पहला ऑपरेशन है जहां भारी मात्रा में गांजा की फसल मिली है। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है।

Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो