3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thane: स्कूल जाने के बहाने दोस्तों के साथ उल्हास नदी गया छात्र, डूबकर हुई मौत, सदमे में परिवार

Thane Ulhas River: चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे दमकल कर्मियों ने छात्र का शव बरामद किया। यह घटना आज सुबह 11 बजे के आसपास घटी थी। अचानक अपने लाडले की मौत से पीड़ित परिवार सदमें में है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Aug 2022, 7:59 PM IST

Dombivli Accident News

डोंबिवली में दो लोगों की डूबने से मौत I फाइल फोटो

Thane Ulhasnagar News: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane News) जिले में लापरवाही से फिर हादसा हुआ है। जहां उल्हास नदी (Ulhas River) में डूबने की वजह से एक मासूम की मौत हो गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा तब हुई जब स्कूल जाने की बात कहकर छात्र सुबह 11 बजे अपने दोस्तों के साथ उल्हास नदी में तैरने गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाले स्कूल छात्र की पहचान सूर्यदेव संतराज यादव के रूप में हुई है। सूर्यदेव उल्हासनगर के सेंचुरी हाई स्कूल का छात्र था और रोज की तरह आज सुबह वह अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह स्कूल जाने की बजाय अपने दोस्तों के साथ उल्हास नदी नहाने के लिए चले गया। यह भी पढ़े-Maharashtra Ganeshotsav 2022: गणेश भक्तों के लिए खुशखबरी! 11 सितंबर तक कर सकेंगे ‘टोल फ्री’ सफर, बस करना होगा यह काम

बताया जा रहा है कि नदी में वह भी दोस्तों के साथ नहाने उतरा, इस बीच गहरे पानी में चले जानी की वजह से वह डूबने लगा। जिसके बाद उसके साथियों ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लापता छात्र की तलाश शुरू की गयी।

कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने छात्र का शव बरामद कर लिया। वहीँ पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संतराज के साथ गए दोस्तों व नदी के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फ़िलहाल एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे दमकल कर्मियों को सूर्यदेव का शव मिला। यह घटना आज सुबह 11 बजे के आसपास घटी थी। अचानक अपने लाडले की मौत से पीड़ित परिवार सदमें में है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़