मुंबई

Yavatmal: बड़ा अनर्थ टला, चलती बस के दोनों पहिए निकले, एसटी ड्राइवर की सुझबुझ से बची 18 यात्रियों की जान

Yavatmal ST Bus Accident: महाराष्ट्र एसटी बस वाणी से गडचंदूर जा रहा था। इस बस में करीब 18 यात्री सवार थे। सब कुछ ठीक था, लेकिन नदी के पुल से गुजरते समय बस के पिछले दो पहिए निकल गए। इनमें से एक पहिया नदी में गिर गया, जबकि दूसरा पहिया सड़क पर गिर गया। दुर्घटना के समय एसटी बस को मुलनकर चला रहे थे और कंडक्टर अविनाश बोबडे थे।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 12:31 PM IST
st_bus video.jpg
महाराष्ट्र परिवहन की खस्ता हाल बस का वीडियो वायरल

Yavatmal News: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां के वाणी में एक एसटी बस यात्रियों को गडचंदूर ले जा रही थी, लेकिन अचानक बस का पिछला पहिया निकल गया और नदी में गिर गया। लेकिन बस ड्राइवर ने स्थिति को बड़े ही सावधानी से संभाला और बस में सवार सभी यात्रियों की जान बचाई। इस दुर्घटना के समय बस में 18 यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर चारगांव के पास यह घटना घटी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) यानि एसटी के अब तक कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में हुआ हादसा बेहद अजीब है। क्योंकि चलती बस के अचानक दो पहिये निकलने से ड्राइवर-कंडक्टर और बस के यात्री बेहद डर गए थे। लेकिन ड्राइवर की सतर्कता से सभी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद से बस की देखरेख में बड़ी लापरवाही बरतने के आरोप लगाये जा रहे है। यह भी पढ़े-Palghar: चलती बाइक पर गिरा बिजली का खंभा, बाल-बाल बचीं युवक की जान, देखें Video

एसटी बस नंबर एमएच 40-8953 वाणी से गडचंदूर जा रहा था। इस बस में करीब 18 यात्री सवार थे। सब कुछ ठीक था, लेकिन नदी के पुल से गुजरते समय बस के पिछले दो पहिए निकल गए। इनमें से एक पहिया नदी में गिर गया, जबकि दूसरा पहिया सड़क पर गिर गया। दुर्घटना के समय एसटी बस को मुलनकर चला रहे थे और कंडक्टर अविनाश बोबडे थे।

अचानक हुई घटना से यात्री भी सहमे हुए हैं। जब बस के दोनों पहिए निकले तो चीख-पुकार मच गयी। लेकिन खबर है कि एसटी बस को समय रहते रोक दिया गया और सभी यात्री बच गए। जबकि नदी नजदीक होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया है। साथ ही यवतमाल जिले में एसटी के कुप्रबंधन की नागरिकों ने कड़ी आलोचना की है। बता दें कि चारगांव से गडचंदूर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों को सोनी राजदान ने बताया ‘राष्ट्र-विरोधी’, अब ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन

क्या माता सीता ने भी लड़ा था राक्षसों से युद्ध? ‘रामायण’ के एक सीन ने छेड़ी नई बहस, मेकर्स ने दिया ये तर्क

Ramayana: माता सीता का योद्धा अंदाज, AI वाले कुंभकरण भी थे खास, टीवी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है रणबीर कपूर की ‘रामायण’