मुंबई

Tamhini Ghat Accident: महाराष्ट्र में 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

Tamhini Ghat Accident News: कार पलटते हुए घाटी के बीचोंबीच फंस गई। इसकी सूचना लोगों ने रायगढ़ पुलिस व आपातकालीन प्रबंधन को दी। जिसके बाद कार में सवार 6 पर्यटकों को बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्य से तीन की ही जान बच सकी।

less than 1 minute read
Aug 21, 2022
Tamhini Ghat Accident 3 died in Maharasshtra
ताम्हिनी घाट पर भीषण सड़क हादसा

Maharasshtra Tamhini Ghat Accident News: महाराष्ट्र ताम्हिनी घाट पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। वाशिम जिले में मानगांव पुणे मार्ग पर कार सड़क हादसे का शिकार हो गयी। दुर्घटना के बाद कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक यात्री वाशिम जिले के रहने वाले हैं। सभी घायलों का मानगांव के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा शनिवार (20 अगस्त) शाम को हुई। सभी वाशिम से ताम्हिनी घाट घूमने आये थे। यह भी पढ़े-मराठी मानुष के मुंबई छोड़ने के लिए शिवसेना जिम्मेदार… डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया यह बड़ा वादा

मरने वाले पर्यटकों की पहचान ऋषभ चव्हाण, सौरभ हिंगे और कृष्णा राठौड़ के तौर पर हुई हैं जबकि इस हादसे में घायल हुए लोगों में रोहन गाडे, प्रवीण सरकटे और रोशन चव्हाण शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार में वाशिम जिले के 6 युवक ताम्हिनी घाट पर आये थे, लेकिन उनकी कार दुर्घटना के बाद गहरी खाई में गिर गई। कार पलटते हुए घाटी के बीचोंबीच फंस गई। इसकी सूचना लोगों ने रायगढ़ पुलिस व आपातकालीन प्रबंधन को दी। जिसके बाद कार में सवार 6 पर्यटकों को बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्य से तीन की ही जान बच सकी। सभी की हालात गंभीर है।

उधर, अचानक हुई इस घटना से पीड़ितों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और मामले की जांच में जुट गयी है।

Published on:
21 Aug 2022 11:07 am