
Thane Crime News: मुंबई से सटे ठाणे जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के भिवंडी इलाके में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से मासूम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ठाणे के भिवंडी इलाके में 34 वर्षीय व्यक्ति को अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने और उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी और पॉस्को एक्ट (POCSO Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जबकि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। यह भी पढ़े-Pune: मैं तुम्हारी ख्वाहिशें अब पूरी नहीं कर सकता.. इंजीनियर दंपत्ति के बेटे ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि भिवंडी कस्बे में 10 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार और उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 22 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
भिवंडी शहर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सी आर काकड़े ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को हुए अपराध के लिए 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया और बाद में कपड़े के टुकड़े से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में रोष का माहौल है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।