मुंबई

महाराष्ट्र: CM से बात कराओ वरना… 15 दिन के भीतर फिर मिली मंत्रालय को उड़ाने की धमकी

Maharashtra News: धमकीभरा कॉल मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मंत्रालय में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड भी मंत्रालय में बुलाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2023, 8:34 PM IST
mantralaya bomb threat call.jpg
मंत्रालय बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी

Maharashtra Threat Call:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से फोन पर बात नही कराने पर एक अज्ञात कॉलर ने मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गयी। पुलिस ने बताया की मंत्रालय भवन की बिल्डिंग को बम से उड़ाने (Bomb Threat) की धमकी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा, ''मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था। सीएम एकनाथ शिंदे से बात नहीं करने दी गई तो शख्स ने धमकी दी कि मंत्रालय में बम है। मुंबई पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कॉलर की लोकेशन ट्रेस कर ली गयी है। उसकी पहचान अहमदनगर जिले के निवासी बालकृष्ण भाऊसाहेब धाकने (Balkrishna Bhausaheb Dhakne) के तौर पर हुई है।" यह भी पढ़े-

गुरुवार को दो सप्ताह के भीतर मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक और गुमनाम फोन आया। एक शख्स ने फोन कर कहा कि मंत्रालय में बम रखा हुआ है, जिसके बाद पुलिस मंत्रालय में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गुमनाम कॉल करने वाले ने मुख्यमंत्री से बात करने की इच्छा जताई थी। जब उसकी बात सीएम शिंदे से नहीं करवाई गयी तो उसने धमकी दी कि मंत्रालय में जो बम रखे है उसे ब्लास्ट कर देगा। हालांकि व्यक्ति किस कारण मुख्यमंत्री से बात करना चाहता था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

धमकीभरा कॉल मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मंत्रालय में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड भी मंत्रालय में बुलाया गया है। पुलिस मंत्रालय के हर कोने की जांच कर रही है। मंत्रालय परिसर की भी गहन जांच चाल रही है। साथ ही मुंबई पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ऐसी ही घटना आज मंत्रालय के नए प्रशासनिक भवन के सुरक्षा गेट पर हुई। भवन में चाकू ले जाते हुए एक युवक को हिरासत में लिया गया। बैग को स्कैनर में स्कैन करते समय सुरक्षाकर्मियों को एक तेज चाकू का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

SIR के विरोध में प्रदर्शन करना अभिनेता इमरान खान को पड़ा भारी, हाईकोर्ट की फटकार के बाद मांगी बिना शर्त माफी

IMD Alert: महाराष्ट्र में अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

दीया मिर्जा के दिवाली कैंपेन पर छिड़ी सियासी बहस, मुंबई की मेयर बोलीं- ‘हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को देंगे जवाब’