Maharashtra Police Recruitment 2022: महाराष्ट्र में लाखों युवा आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 7 हजार भर्तियों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता हैं। पिछले कई महीनों से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को आखिरकार अब मौका मिल गया है।
Vasai News: मुंबई के करीब वसई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के पिता एसटी निगम में कार्यरत है। जबकि मां सब्जी बेचने का काम करती है। माता-पिता भी बेटे के पुलिस बनने का सपना देख रहे थे। युवक भी पुलिस भर्ती (Maharashtra Police Recruitment 2022) के लिए भी काफी मेहनत कर रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम ऋतिक महेंद्र मेहेर है। वसई में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ लगाते समय 22 वर्षीय ऋतिक की सांसें उखड़ने लगीं, थोड़ी देर में वह बेसुध होकर गिर पड़ा. जांच में पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़े-Bharat Jodo Yatra: मंच पर सावधान की मुद्रा में खड़े थे राहुल गांधी, बजा गलत राष्ट्रगान, देखें वायरल VIDEO
ऋतिक शाम 4 बजे रनगांव के बीच पर दौड़ने गया था। लेकिन करीब 5 बजे वह किनारे पर बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने बीकॉम तक की पढ़ाई की थी। उसका सपना महाराष्ट्र पुलिस बल में शामिल होने का था। वह काफी समय से इसकी तैयारी भी कर रहा था। इसके लिए उसने पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने वाले अकादमी में एडमिशन भी लिया था।
ऋतिक रोज की तरह बीच पर दौड़ की प्रैक्टिस करने गया था। लेकिन कथित तौर पर दौड़ते समय उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। इसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
महाराष्ट्र में लाखों युवा आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 7 हजार भर्तियों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता हैं। पिछले कई महीनों से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को आखिरकार अब मौका मिल गया है।