मुंबई

Maharashtra: महाराष्ट्र से गुजरात गया ये बड़ा प्रोजेक्ट, राज ठाकरे सहित विपक्ष ने खड़े किये सवाल; CM शिंदे ने दी ये प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। दरअसल भारतीय कंपनी वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन का 1.54 लाख करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में लगाएगा। इस ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। राज ठाकरे सहित विपक्ष ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Sep 14, 2022
Vedanta-Foxconn picks Gujarat, blame game in State, Raj Thackeray Raises Question, CM Shinde Reacts
महाराष्ट्र से गुजरात गया ये प्रोजेक्ट तो राज ठाकरे खड़े किये सवाल, शिंदे ने दी ये प्रतिक्रिया

Vedanta-Foxconn Deal: सेमीकंडक्टर प्लांट को गुजरात लगाने के वेदांता कंपनी के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सूबे की शिंदे सरकार को आड़े हाथ लिया है। मनसे चीफ राज ठाकरे ने सवाल पूछा कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात गया ही कैसे? इस मामले पर अब सीएम एकनाथ शिंदे ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आए अभी दो महीने ही हुए हैं।

ज्ञात हो कि वेदांता कंपनी के सेमीकंडक्टर प्लांट को गुजरात लगाने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में सियासी बवाल मचा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार आए अभी दो महीने ही हुए हैं। लेकिन पिछले दो सालों के भीतर वेदांत फॉक्सकॉन कंपनी को तत्कालीन सरकार से जो प्रतिसाद मिलना चाहिए था, वह नहीं मिली, इसलिए यह निर्णय कंपनी द्वारा लिया गया हो सकता है ऐसा संदेह शिंदे ने जताया है।

शिंदे ने कहा कि सरकार ने इस परियोजना को महाराष्ट्र में शुरू कराने की कोशिश की है। इसके लिए कंपनी को पुणे के तलेगांव में एक साइट दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता फॉक्सकॉन कंपनी के चेयरमैन के साथ बैठक भी की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हम राज्य में उद्योग को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

गौर हो कि इस मामले पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस की वजह से 1.5 लाख करोड़ का वेदांता कंपनी का प्रोजेक्ट महाराष्ट्र की जगह गुजरात चला गया। कांग्रेस की तरफ से प्लांट की जगह बदलने से कुछ 'अपशगुन' होने का आरोप लगाया है। जबकि एनसीपी का कहना है कि प्लांट को छीना गया है।

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में मुंह से निवाला छीना गया है। वे बोले कि एक बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के हाथ से फिसल गया। जबकि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब एमवीए सरकार थी तो इस प्रोजेक्ट की वकालत तेजी से की गई थी और यह तय था कि प्लांट महाराष्ट्र में लगेगा। वे बोले कि मौजूदा सरकार निवेशकों का विश्वास खो चुकी है।

Published on:
14 Sept 2022 10:09 am
Also Read
View All
मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सीन की बताई सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने डीप नेक ब्लाउज पहना और बच्चे को चिपका लिया बस’

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, अब अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, जानें अभिनेता का पूरा सफर

‘Vvaan’ के ‘छठी मैया’ गाने पर आया तमन्ना भाटिया के पंडित जी का रिएक्शन, डिटेल्स देख बोले, ‘सब फिल्म देखने जाएंगे’

‘आई एम ए गुड फूल’: शिक्षाविद संजीव सोनवणे की मौत की गुत्थी उलझी! पुलिस बोली- हर एंगल से कर रहे जांच

छठी मैया पर फिल्माए गाने की शूटिंग में भावुक हो गई थीं तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च में अब बताया कारण