मुंबई

बॉम्बे HC, शेयर बाजार और मेट्रो पर करेंगे मिसाइल अटैक! हाई अलर्ट पर मुंबई

Mumbai Vidhan Bhavan Bomb Threat: मुंबई विधान भवन को ईमेल से बम की धमकी मिली है। पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) टीम समेत मौके पर मौजूद है।

2 min read
Mar 12, 2026
मुंबई को दहलाने की धमकी (Photo: IANS)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधान भवन को एक अज्ञात ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा संदेश ऐसे समय में आया है जब राज्य विधानसभा में बजट सत्र (Budget Session) चल रहा है। ईमेल मिलने के तुरंत बाद प्रशासन और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इमारत को खाली करा लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया गया है।

ये भी पढ़ें

‘तू भी कभी फ्रिज में मिलेगी…’ मुंबई में 24 वर्षीय डॉक्टर ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

कई ठिकानों को मिसाइल से उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने बताया कि आज सुबह लगभग 6:57 बजे सीपीए (CPA) के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस ईमेल में दावा किया गया है कि मुंबई स्थित विधान भवन व चार अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को बम और मिसाइल से उड़ा दिया जाएगा। चूंकि वर्तमान में राज्य का बजट सत्र चल रहा है, इसलिए इस धमकी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। ईमेल भेजने वाले ने मुंबई के चार अन्य प्रमुख केंद्रों को भी निशाना बनाने की बात कही है, जिनमें शेयर बाजार, बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई मेट्रो और प्रमुख बैंक शामिल हैं।

मौके पर पहुंची BDDS और डॉग स्क्वायड की टीमें

धमकी की सूचना मिलते ही मुम्बई पुलिस की भारी टुकड़ी, बम शोधक एवं निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड विधान भवन पहुँच गए हैं। पूरी इमारत को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धमकी कहां से भेजी गई है। फिलहाल पूरे परिसर को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है।

सामने आया खालिस्तानी लिंक

चूंकि वर्तमान में महाराष्ट्र विधानभवन में बजट सत्र चल रहा है, इसलिए यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की धमकी मिलना गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तलाशी ली जा रही है और यह अफवाह भी हो सकती है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी देने वाले ईमेल का संबंध खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों से हो सकता है।

बढ़ रही हैं धमकी देने की घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मुंबई के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या इन सभी घटनाओं के बीच कोई संबंध तो नहीं है। हाल ही में पश्चिम बंगाल से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जो 50 से ज्यादा बम ब्लास्ट की धमकी देने के मामलों में शामिल था।

Updated on:
12 Mar 2026 12:00 pm
Published on:
12 Mar 2026 09:55 am
Also Read
View All