मुंबई

महाराष्ट्र: वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, इलाके में कर्फ्यू लागू, RAF और SRPF तैनात

Durga Visarjan Washim tension: महाराष्ट्र के वाशिम में टिपू सुल्तान चौक के पास दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान गुलाल को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में पथराव के बाद कर्फ्यू लगाया गया और भारी पुलिस बल तैनात है।
2 min read
• •
Oct 22, 2026
Maharashtra Washim Violence
वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव और हिंसक झड़प (Photo: IANS/File)

Washim Stone Pelting: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद के बाद तनाव फैल गया। टिपू सुल्तान चौक के पास जुलूस के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते पथराव में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गुलाल उड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 9 बजे के करीब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा उड़ाया गया गुलाल आसपास के कुछ आवासीय मकानों पर जा गिरा। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में तनाव में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात पर काबू पाया गया।

SRPF, RAF और क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के साथ राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को तैनात किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में हिंसा की कोई नई घटना नहीं हुई। आज सुबह लगभग 5 बजे दुर्गा विसर्जन जुलूस संपन्न हुआ।

मकानों और वाहनों को नुकसान नहीं: पुलिस

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी रामकृष्ण पवार ने बताया, "दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशेष समुदाय के घरों के पास गुलाल उड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ लोगों ने आकर इस पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद दोनों ओर से मामूली पथराव हुआ, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर कर्फ्यू लगा दिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। किसी भी घर या वाहन को कोई नुकसान या तोड़फोड़ नहीं हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता इलाके में शांति बनाए रखना और तनाव को दोबारा बढ़ने से रोकना है।

फिलहाल वाशिम के संवेदनशील इलाके में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है, साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर भरोसा न करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

Updated on:
22 Oct 2026 09:41 am
Published on:
22 Oct 2026 08:55 am
Also Read
View All
दलेर मेहंदी के नशे वाले आरोपों पर छोटे भाई हरजीत मेहंदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- परिवार के लिए दुखी हूं

“2014 में ही मिल गया था रामायण का संकेत”, चेन्नई इवेंट में ए.आर. रहमान ने सुनाया 10 साल पुरानी भविष्यवाणी का किस्सा

यूट्यूबर के लिवर में लगी है चोट, एनेस्थीसिया के तहत की गई सर्जरी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग में हुआ था घायल

‘आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा’, दशहरे पर रणबीर कपूर की फिसली जुबान, यूजर्स बोले- ‘रामायण का प्रमोशन मत करो’

‘मैंने डायरेक्टर को खाना परोसने से किया इनकार, तो छोटा कर दिया मेरा रोल, एक्ट्रेस प्रीति सप्रू का खुलासा