22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलेर मेहंदी के नशे वाले आरोपों पर छोटे भाई हरजीत मेहंदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- परिवार के लिए दुखी हूं

Daler Mehndi: दलेर मेहंदी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनपर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज पर नशे में होने का आरोप लगाया था और सिंगर को बेइज्जत किया था। अब उसी पर हरजीत मेहंदी ने बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Daler Mehndi Alcohol Controversy younger brother Harjeet Mehndi React said highly sensitive matter our family

दलेर मेहंदी के छोटे भाई हरजीत सिंह ने दिया बयान (Photo Source- Twitter/@askbhup)

Harjeet Mehndi React On Daler Mehndi Alcohol Controversy: उत्तराखंड में एक स्टेज शो के दौरान मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर उड़ी नशे में होने की अफवाहों ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। इस मामले में पहले दिलेर मेहंदी के छोटे भाई सिंगर मीका सिंह ने खुलकर अपना पक्ष रखा था, और अब उनके एक और छोटे भाई हरजीत मेहंदी (Harjeet Mehndi) ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हरजीत मेहंदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भाई पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और परिवार के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है।

हरजीत सिंह ने बड़े भाई दलेर मेहंदी के नशे वाले आरोपों को लेकर क्या बोले?

मीका सिंह के बाद हरजीत सिंह ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उससे उन्हें और उनके पूरे परिवार को बहुत दुख हुआ है। आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले हरजीत ने कहा कि यह मामला उनके परिवार के लिए बेहद संवेदनशील है, इसलिए उन्हें सामने आकर अपनी भावनाएं शेयर करनी पड़ रही हैं।

हरजीत मेहंदी ने अपने बड़े भाई का बचाव करते हुए कहा, "अभी कुछ ही देर पहले मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते हुए देखा जिसमें मेरे बड़े भाई दलेर मेहंदी जी के बारे में यह बोला जा रहा है कि वो शराबी पीकर स्टेज पर चढ़े थे। सुनकर बहुत दुख लगा। और वैसे तो मैं सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा आता नहीं हूं। मेरे गाने या मेरे शोज ही पोस्ट होते हैं। लेकिन ये बात हमारे परिवार के लिए बहुत ही सेंसिटिव है। इसलिए मुझे लगा कि मैं अपनी फीलिंग्स जो है आप लोगों के साथ शेयर करूं।" उन्होंने आगे कहा कि दलेर मेहंदी ने अपनी पूरी जिंदगी संगीत को एक पूजा और इबादत की तरह माना है।

"संगीत की कसम खाकर देते हैं गारंटी, यह बात बिल्कुल झूठ है"

हरजीत मेहंदी ने वीडियो में आगे कहा, "दलेर भैया ने बड़े-बड़े आर्टिस्टों के साथ सुपरस्टार के साथ में बड़े-बड़े प्रमोटर के साथ अराउंड द वर्ल्ड बड़े-बड़े सुपर-हिट शो दिए हैं। और कोई भी आर्टिस्ट या कोई भी प्रमोटर ये बात नहीं कह सकता कि कभी दलेर भैया ने शराब की डिमांड की हो या शराब पी भी हो या हाथ भी लगाया हो।

दलेर भइया ने सारी उम्र संगीत को एक इबादत की तरह जिया है और पूजा की तरह माना है। हम भी उसी काम में जी रहे हैं। हमारा भी वही काम है। उसी संगीत के साथ हम भी अपना कारोबार करते हैं और उस संगीत की कसम खा के हम इस बात की गारंटी देते हैं। मेरी तरफ से, मेरे छोटे भाई जोगिंदर की तरफ से, मीका सिंह की तरफ से कि ये बात सच नहीं है। दलेर मेहंदी के नशे में होने का दावा बिल्कुल झूठ है।" वीडियो के आखिर में उन्होंने जनता और फैंस से गुजारिश की है कि ऐसी झूठी और गलत खबरों को बढ़ावा न दें।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग