21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा’, दशहरे पर रणबीर कपूर की फिसली जुबान, यूजर्स बोले- ‘रामायण का प्रमोशन मत करो’

Ranbir Kapoor Dussehra Speech: रणबीर कपूर के दशहरा इवेंट में दिए गए उनके भाषण का एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने सच्चाई और अच्छाई की जीत के बारे में बात करते हुए, 'जीत' की जगह 'अंत' शब्द का इस्तेमाल कर दिया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 21, 2026

Ranbir Kapoor speech mistake

रणबीर कपूर की स्पीच का वीडियो हुआ वायरल। (फोटो सोर्स: IMDb and X- @AMIT_GUJJU)

Ranbir Kapoor Dussehra Speech: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे ही दशहरा इवेंट का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वे कहते हैं, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।"

जीत’ की जगह बोल गए ‘अंत’, क्या थी पूरी बात?

दरअसल, रणबीर से एक छोटी सी गलती हो गई। उन्हें कहना चाहिए था, "आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।" अब इसी छोटी सी गलती के लिए सोशल मीडिया पर लोग रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस गलती को उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' से जोड़ दिया, जिसमें वे भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने उनकी फिल्म के प्रमोशन के तरीकों पर तंज कसे।

रणबीर कपूर की स्पीच का वीडियो हुआ वायरल

एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर कमेंट किया, "भाई रणबीर, अभी के लिए तो बेहतर होगा कि आप फिल्म का प्रमोशन न ही करें। जो लोग फिल्म देखने का मन बना चुके हैं, वे भी अब अपना इरादा बदल लेंगे।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "दशहरे के दिन, रणबीर कपूर ने खुद ही सच्चाई और अच्छाई का 'अंत' कर दिया। भाई 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभा रहे हैं!"

एक और यूजर ने ट्वीट किया, "जब आप आलिया भट्ट के साथ बहुत ज्यादा समय बिताते हैं, तो ऐसा ही होता है।"

खैर, ऐसा लगता है कि यह बस जुबान फिसलने की बात थी, लेकिन जाहिर है कि लोग बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

किस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?

बता दें कि 'रामायण' का पहला भाग इस दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है। इस फिल्मे में रणबीर के साथ साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट हो या एडवांस बुकिंग इसने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है।

रामायण की एडवांस बुकिंग

'रामायण' के लिए एडवांस बुकिंग मंगलवार (20 अक्टूबर) से शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक फिल्म के पहले दिन के लिए 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे 5.83 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। उम्मीद है कि लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी। रिलीज में अभी 15 दिन बाकी हैं, इसलिए आने वाले दिनों में प्री-सेल्स में और भी तेजी आने की उम्मीद है।