22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“2014 में ही मिल गया था रामायण का संकेत”, चेन्नई इवेंट में ए.आर. रहमान ने सुनाया 10 साल पुरानी भविष्यवाणी का किस्सा

A.R Rahman: चेन्नई में फिल्म 'रामायण' के इवेंट के दौरान ए.आर. रहमान ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसमें उन्होंने एक ईमेल का खुलासा किया, जिसमें एक फैन ने उनके रामायण का म्यूजिक कंपोज करने की भविष्यवाणी की थी।
2 min read
Google source verification
A.R Rahman recall 2014 prediction that he work for ramayana at Chennai event

एआर रहमान ने सुनाया साल 2014 का किस्सा (Photo Source- Instagram/@arrahman)

A.R Rahman on Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। 21 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित फिल्म के एक भव्य प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान कई दिलचस्प किस्से और भावुक पल देखने को मिले। इस खास मौके पर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने एक दशक पुरानी भविष्यवाणी का खुलासा किया। जिसने सबको चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें संकेत मिल गया था कि वह आगे चलकर रामायण के लिए संगीत तैयार करेंगे। आइये जानते हैं आखिर कैसे?

ए.आर. रहमान का खुलासा- "2014 में एत शख्स ने देखा था रामायण का सपना"

कार्यक्रम में चेन्नई के दर्शकों को संबोधित करते हुए 59 साल के संगीतकार ए.आर. रहमान ने एक सच हुई भविष्यवाणी का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि साल 2014 में ही उन्हें इस बात का संकेत मिल गया था कि वह आगे चलकर रामायण के लिए संगीत तैयार करेंगे। रहमान ने 10 साल पुराना एक ईमेल याद करते हुए कहा कि 'सतीश' नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें मैसेज भेजा था।

रहमान ने उस ईमेल को पढ़ते हुए कहा, "आप सुबह-सुबह मेरे सपने में आए थे। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सच होगा। आप पूरे भारत और दुनिया भर में म्यूजिकल शो के जरिए महान महाकाव्य रामायण को पेश कर रहे थे।"

रहमान ने कहा कि आज जब वह सच में इस भव्य रामायण के प्रोजेक्ट के लिए संगीत बना रहे हैं, तो उन्हें उस 10 साल पुराने ईमेल की याद आ गई। इसी मंच पर फिल्म में 'रावण' का किरदार निभा रहे अभिनेता यश (Yash) ने ए.आर. रहमान की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने रहमान सर के गानों को सुन-सुनकर ही तमिल भाषा सीखी है।

रणबीर कपूर ने दशहरा बयान पर मांगी माफी, 'रॉकस्टार' के गाने का दिया हवाला

दूसरी तरफ, रणबीर कपूर ने चेन्नई इवेंट के मंच का इस्तेमाल कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुई अपनी एक चूक के लिए माफी मांगने के लिए किया। दरअसल, कोलकाता में रणबीर ने गलती से कह दिया था कि "बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में सच और अच्छाई का अंत होगा।" इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भ्रम फैल गया था।

अपनी गलती सुधारते हुए रणबीर ने कहा, "कल हुई एक घटना के लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरी जुबान फिसल गई थी। मेरा कहने का मतलब था कि बुराई कितनी भी ताकतवर हो, जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रणबीर ने अपनी ही सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' के गाने का जिक्र किया— "मैं जो भी कहना चाहता हूं, मेरे शब्द उसे बर्बाद कर देते हैं।" इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए दोबारा सभी से माफी मांगी।

बता दें, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच प