मुंबई

Weather Update: पहाड़ों पर ठंड का प्रकोप, तो मुंबई में मौसम ने ली करवट, पढ़ें वीकेंड का पूर्वानुमान

Weather Update: इस सीजन में पहली बार 29 नवंबर को मुंबई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया था।
2 min read
Dec 14, 2023
cold_mumbai_winter.jpg
मुंबई में मौसम ने मारी पलटी

IMD Weather News: पहाड़ों पर शीतलहर का प्रकोप शुरू हो चुका है। इसका असर महाराष्ट्र के मौसम पर भी पड़ रहा है। उत्तरी हवा का प्रवाह बढ़ने से कई हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बुधवार को मुंबई में इस सीज़न का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मुंबई के सांताक्रूज मौसम केंद्र में कल रात में पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इस बीच अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम है। इस वजह से शहरवासियों को सुबह में गुलाबी ठंड तो दोपहर में चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़े-दिन में गर्मी और रात में ठंड... मुंबई समेत पूरे राज्य में इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन!

इस साल में यह दूसरी बार है जब तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज हुआ। आईएमडी ने अगले सप्ताह तापमान धीरे-धीरे कम होने की भविष्यवाणी की है। एक अधिकारी ने कहा “वर्तमान में साफ़ दिन और साफ रातें हैं जिससे तापमान ठंडा हो जाता है। क्योंकि बादलों में गर्मी ट्रैप होती हैं, जिससे उमस बढ़ जाता है। लेकिन अभी बादल नहीं है, परिणामस्वरूप तापमान सुहावना बना हुआ है। 15 से 16 दिसंबर के बीच तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।“

इस महीने शहर में बेमौसम बारिश भी दर्ज की गई। सांताक्रूज़ और कोलाबा दोनों मौसम केंद्रों में इस महीने अब तक क्रमशः 8 मिमी और 39 मिमी कुल वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

महाराष्ट्र के लिए आईएमडी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 16-17 दिसंबर के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। उत्तरी हवा का प्रभाव महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा। वर्तमान में ज्यादातर हिस्सों में दक्षिण-पूर्वी हवाएँ हावी हैं। आने वाले दिनों में उत्तर-मध्य महाराष्ट्र को छोड़कर राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट होने की उम्मीद है।

Published on:
14 Dec 2023 09:33 pm