मुंबई

Weather Update: सर्दी में गर्मी का अहसास… मुंबई में तापमान में 16 डिग्री का अंतर, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 'मिनी कश्मीर' यानी महाबलेश्वर में आज पारा 14.9 डिग्री तक लुढ़का।
2 min read
Dec 25, 2023
cold_waves_in_uttar_pradesh.jpg
महाराष्ट्र में बढ़ी ठंडी

Maharashtra Mumbai Cold: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। विदर्भ और मराठवाडा के बाद मुंबई, ठाणे और पुणे में भी ठंड बढ़ गई है। क्रिसमस से पहले मुंबई में तापमान में काफी गिरावट देखी गई। मुंबई में इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सांताक्रूज में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से केवल एक डिग्री अधिक है।

महाराष्ट्र में इस हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के 'मिनी कश्मीर' यानी महाबलेश्वर में आज पारा 14.9 डिग्री तक लुढ़का। जबकि दोपहर में तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा नासिक में तापमान गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह भी पढ़े-Weather Update: मुंबई में माथेरान का अहसास! राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, पढ़ें मौसम अपडेट

मुंबई में सुबह और रात में अच्छी ठंड पड़ रही है। मुंबई में सुबह और रात में अच्छी ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर में धूप की वजह से सर्दी में गर्मी का अहसास हो रहा है। आज भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहा। जबकि रविवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसलिए रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया गया। अनुमान है कि यह स्थिति अभी एक-दो दिन तक बनी रहेगी।

सोमवार को सांताक्रूज़ का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलाबा का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कल से कुछ कमी आई है। रविवार को सांताक्रूज का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आज 34.6 डिग्री रहा। कोलाबा में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था, जो आज 32.8 दर्ज किया गया। दोनों केंद्रों पर तापमान शनिवार की तुलना में रविवार को 0.8 और 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ था। इसके अलावा शनिवार की तुलना में रविवार को दोनों मौसम केंद्रों पर पारा क्रमश: 0.7 व 0.4 डिग्री गिरा है। सांताक्रूज में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर 16.6 डिग्री था।

क्षेत्रीय मौसम अधिकारी सुषमा नायर के मुताबिक, मौसम की यह स्थिति अभी 36 से 48 घंटे तक बनी रह सकती है। फिलहाल हवाओं की दिशा पूर्व की ओर है। ये हवाएँ शुष्क हैं। इसलिए अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में आसमान साफ है और सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पहुंच रही हैं। इसके कारण अधिकतम तापमान बढ़ गया है।

मुंबई और इसके उपनगरों में आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद सर्दी की शुरुआत होती है, जब अधिकतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होती है। पिछले साल दिसंबर में मुंबई में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2020 में पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा था। 2016 और 2015 में भी शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार गया था।

Published on:
25 Dec 2023 08:45 pm