मुंबई

Weather Update: नए साल में मौसम में बड़ा बदलाव, रूठी ठंड… बादल के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

Maharashtra Weather: मुंबई का न्यूनतम तापमान 17 या 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

2 min read
Dec 31, 2023
नए साल में मौसम में फिर बदलाव

IMD Forecast for Maharashtra: नए साल 2024 के आगाज के साथ मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मौसम फिर करवट लेना वाला है। जनवरी के पहले हफ्ते में प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने पारा चढ़ने की भविष्यवाणी की है। नए साल में राज्य में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही भी बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। बादल छाए रहने के कारण कुछ स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

नए साल में आखिरकार मुंबईकरों को ठंड का एहसास हो सकता है। 26 दिसंबर को मुंबई में इस सीज़न का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के सांताक्रुज़ मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लेकिन आज (31 दिसंबर) शहर में तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्मी महसूस हुई। इसके पीछे का कारण मध्य भारत में बनी एंटी-साइक्लोन स्थिती है, जिसके कारण पूर्व और दक्षिण-पूर्व से हवाएं चल रही हैं। इस गर्म हवा के प्रवाह ने सर्दी की ठिठुरन को कम कर दिया। हालाँकि, हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है, जिससे मुंबई और उसके उपनगरों में आने वाले समय में दिन और रातें ठंडी होगी। यह भी पढ़े-Weather Update: मुंबई में बीती रात रही सबसे ठंडी, जानें 30-31 दिसंबर को राज्य में कैसा रहेगा मौसम


नए साल में मौसम में क्यों होगा बदलाव?

उत्तर और उत्तर-पूर्व से शुष्क और ठंडी हवाएँ जल्द ही राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा में चलेंगी और अंततः मुंबई सहित महाराष्ट्र में ठंड बढ़ेगी। इन ठंडी हवाकी वजह से शहर में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

आईएमडी, पुणे के मौसम और पूर्वानुमान डिवीजन के प्रमुख अनुपम कश्यपि के मुताबिक, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में 2 जनवरी तक नमी का स्तर बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए, राज्य में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इसलिए महाराष्ट्र में अगले 5-7 दिनों तक एक अंक में न्यूनतम तापमान के दर्ज होने की कोई संभावना नहीं है।

मुंबई में ठंड बढ़ेगी या घटेगी?

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले सप्ताह मुंबई का न्यूनतम तापमान 17 या 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही मुंबई व इसके उपनगरों में अधिकतम तापमान भी गिरकर 29 से 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

कहां कितनी ठंडी?

सातारा जिले में 13.9 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 14.1 डिग्री, अकोला में 16.5 डिग्री, सांगली में 15.5 डिग्री, नांदेड में 17.0 डिग्री, नाशिक में 13.8 डिग्री, कोल्हापुर में 16.9 डिग्री, मुंबई के सांताक्रुज में 20.0 और कोलाबा में 22.2 डिग्री, महाबलेश्वर में 15.2 डिग्री, परभणी में 15.5 डिग्री, सोलापुर में 17.9 डिग्री, धाराशिव में 17 डिग्री, मालेगांव में 15.2 डिग्री, रत्नागिरी में 20.1 डिग्री, औरंगाबाद में 15 डिग्री, जलगांव में 14.3 डिग्री और पुणे (शिवाजीनगर) में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पुणे में मौसम ने ली करवट!

मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर से पुणे शहर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम पड़ेगी। जिले में शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया था। शिवाजीनगर में पारा 11.9 डिग्री सेल्सियस और पाषाण में 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तापमान में गिरावट मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं और क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति के कारण हुई।

पुणे में कहां पड़ रही कंपकपाने वाली ठंड (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)?

Published on:
31 Dec 2023 08:07 pm
Also Read
View All