मुंबई

Maharashtra Weather: दिन में गर्मी और रात में ठंड… मुंबई समेत पूरे राज्य में इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन!

Weather Update: इस सीजन में पहली बार 29 नवंबर को मुंबई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
2 min read
Dec 13, 2023
cold_mumbai.jpg
महाराष्ट्र में कब से बढ़ेगी ठंड?

IMD Weather News: महाराष्ट्र में इस सप्ताह के अंत तक सर्दी (Maharashtra Winter) की वापसी होने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) के लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 दिसंबर के बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आएगी और पारा सामान्य से नीचे जाने की उम्मीद है।

मौसम पूर्वानुमान विभाग (पुणे) के प्रमुख अनुपम कश्यपि ने बताया कि 16-17 दिसंबर के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। उन्होंने कहा, उत्तरी हवा का प्रभाव महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा। वर्तमान में राज्य में ज्यादातर दक्षिण-पूर्वी हवाएँ, जो कि नम और गर्म है, हावी हैं। जिसके कारण अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर है। ये हवाएँ बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी प्रायद्वीप से होकर आती हैं। यह स्थित 16-17 दिसंबर तक राज्य में बनी रह सकती है और इसके बाद उत्तरी हवा के हावी होने की उम्मीद की जा रही है। यह भी पढ़े-मुंबई के कालबादेवी में 4.05 करोड़ रुपये की डकैती, गुजरात से 6 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

परिणामस्वरूप उत्तर-मध्य महाराष्ट्र को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में सामान्य 2-3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान मुंबई और पुणे में भी रात के तापमान में गिरावट होगी और दिन की तुलना में रातें काफी ठंड रहेंगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। उत्तरी हवाओं के कारण मुंबई में रात का तापमान गिरकर 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुंबईकरों को रात में अच्छी ठंड का अनुभव होगा।

मुंबई में अधिकतम तापमान अभी भी अधिक है। शहरवासियों को सुबह गुलाबी ठंड के साथ कोहरे और दोपहर में चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उपनगरों में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

इस बीच, उत्तर से मुंबई की ओर आने वाली ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ जाएगा और इससे मुंबई में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग (मुंबई) के मुताबिक, 14 दिसंबर तक रात का तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। जबकि 15, 16 दिसंबर को पारा 19 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। इस सीज़न में पहली बार 29 नवंबर को मुंबई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

Published on:
13 Dec 2023 12:50 pm