मुंबई

Weather Update: मुंबई में माथेरान का अहसास! राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, पढ़ें मौसम अपडेट

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र का मिनी कश्मीर यानी महाबलेश्वर में पारा 15 डिग्री दर्ज हुआ है।

2 min read
Dec 24, 2023
मुंबई में कंपकंपा रही सर्दी

Maharashtra Cold: विदर्भ, मराठवाडा के बाद अब मुंबई, ठाणे में भी ठंड बढ़ गई है। कल से शहर में ठंडी हवाएं बह रही है और पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खास बात यह है कि मुंबई का तापमान माथेरान जितना गिर गया है। वहीँ, नासिक जिले के 'कैलिफोर्निया' के नाम से मशहूर निफाड तालुका (Niphad) में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। महाराष्ट्र का मिनी कश्मीर यानी महाबलेश्वर (Mahabaleshwar Temperature) में पारा 15 डिग्री दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार ही मुंबई में ठंडक बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार मुंबई में पारा 19 डिग्री से नीचे गया है। शहर के सांताक्रूज़ में तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मुंबई में इस सीजन का सबसे कम तापमान है। यह भी पढ़े-Weather Update: राज्य में 48 घंटे में बदलेगा मौसम, मुंबई में भी चौंकाएगी ठंड! पढ़ें IMD की नई भविष्यवाणी

मराठवाडा के कई हिस्सों में तापमान में काफी गिरावट आई है। पुणे (Pune Temperature) में भी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। पुणे जिले के पाषाण में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज हुआ है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। मैदानी इलाकों से आ रही उत्तरी ठंडी हवाओं से महाराष्ट्र के मौसम का मिजाज बदल गया है।

कहां कितनी ठंडी?

सातारा जिले में 13.4 डिग्री सेल्सियस, सांगली में 14.2 डिग्री, नांदेड में 15 डिग्री, नाशिक में 13.6 डिग्री, जालना में 13.6 डिग्री, कोल्हापुर में 16.3 डिग्री, मुंबई के सांताक्रुज में 18.9 और कोलाबा में 21.8 डिग्री, महाबलेश्वर में 15 डिग्री, धुले में 8 डिग्री, परभणी में 12.2 डिग्री, सोलापुर में 15.9 डिग्री, धाराशिव में 15.4 डिग्री, बारामती में 11.4 डिग्री, मालेगांव में 15.2 डिग्री, रत्नागिरी में 20.5 डिग्री, माथेरान में 19.4 डिग्री, बीड में 12 डिग्री, जलगांव में 12.6 डिग्री और पुणे (शिवाजीनगर) में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में चक्रवाती स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा लुढ़केगा। ठंड का यह जोर साल के अंत तक जारी रह सकता है। सर्दी बढ़ने के बाद अब ग्रामीण के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी अलाव जलने शुरू हो गये हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि ठंड रबी फसलों के लिए फायदेमंद है।

पुणे में पड़ रही कंपकपाने वाली ठंड (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Published on:
24 Dec 2023 04:09 pm
Also Read
View All