मुंबई

महाराष्ट्र: गैंगरेप से दहला बीड, दरिंदों ने 6 घंटे तक महिला से किया रेप, 7 पर केस दर्ज

Maharashtra Beed News: साल 2015 में आरोपी के भाई ने भी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार रेप किया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
May 20, 2023
नाबालिग से रेप फ़ाइल फोटो।

Maharashtra Woman Gang Rape: महाराष्ट्र के बीड जिले (Beed Crime News) के माजलगाव शहर में चौंका देने वाली वारदात हुई है। जहां एक विधवा महिला से सात लोगों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि एक रिक्शा चालक ने पीड़ित महिला को रिक्शे में भूला हुआ उसका पर्स लौटाने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने विधवा का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर साल 2014 से 2021 तक कुल सात लोगों ने महिला के साथ दरिंदगी की।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2014 में सफर के दौरान वह अपना पर्स संदीप पिंपले के रिक्शे में भूल गई थी। इसके बाद पिंपले ने पर्स वापस करने के बहाने महिला को बीड शहर के कबाड़ गली स्थित एक कमरे में बुलाया। जब महिला वहां आई तो रिक्शा चालक पिंपले ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना का वीडियो भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। यह भी पढ़े-Maharashtra: 7वीं में पढ़ने वाले लड़के को 8वीं की लड़की से हुआ इश्क, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज


वीडियो बनाकर किया टॉर्चर

बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिंपले ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने खुद कई बार महिला के साथ बलात्कार किया। हैरानी की बात तो यह है कि उसने पीड़िता को उसके रिश्तेदार गोरख इंगोले के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। फिर गोरख इंगोले ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। 2015 में गोरख इंगोले के भाई बालाजी इंगोले ने भी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार रेप किया।

6 घंटे तक बारी-बारी से रेप!

साल 2020 में गोरख इंगोले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को दोपहिया वाहन पर बिठाया और जरुड से हिवरा पहाड़ी मार्ग के किनारे घाट पर ले गया। जहां उसके 4 दोस्तों ने महिला के साथ बारी-बारी से 6 घंटे तक कथित तौर पर बलात्कार किया। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। तब गोरख इंगोले ने जबरदस्ती विधवा का गर्भपात करा दिया।

इस बीच, प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता माजलगावला आ गई। वहां वह एक होटल में काम करने लगी। लेकिन यहां भी आरोपी आ धमके और पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे। फिर आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस को आप बीती सुनाई। उसके बाद पीड़िता की तहरीर पर माजलगाव शहर थाने में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बीड के कबाड गल्ली निवासी संदीप पिंपले, आहेर धानोरा (Aher Dhanora) निवासी बालाजी इंगोले, गोरख इंगोले और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात ने बीड जिले को झकझोर कर रख दिया है।

Published on:
20 May 2023 07:34 pm
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल