मुंबई

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा हादसा, पुल से नदी में गिरी बस, कई लोगों के मरने कि आशंका

Maharashtra Bus Accident : इस हादसे के बाद मोर नदी पर बने पुल की सुरक्षा और सड़क की हालत पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर एक महीने में 20 से ज्यादा हादसें हो चुके है।

2 min read
Jul 06, 2025
Accident
Accident (Representational Photo)

Jalgaon Bus Accident : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिले के आमोदा गांव के पास एक निजी लक्जरी बस पुल से नीचे मोर नदी में जा गिरी। यह बस मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के भुसावल की ओर जा रही थी। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं।

हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब बस पुल पर चढ़ते समय चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। बस पुल की बैरिकेट तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि नदी में पानी नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस एमपी 09-9009 को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

इस हादसे के बाद मोर नदी पर बने पुल की सुरक्षा और सड़क की हालत पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि फैजपुर-अमोदा मार्ग पर एक महीने में 20 से ज्यादा हादसें हो चुके है। आरोप है कि इस सड़क पर ब्रेक लगाते समय वाहन फिसलते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

समृद्धि महामार्ग पर 4 लोगों कि मौत

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धि महामार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात वनोजा और करंजा के बीच हुआ। कार में सवार नागपुर जिले के उमरेड निवासी एक ही परिवार के पांच लोग पुणे से लौट रहे थे। चैनल नंबर 215 के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। माधुरी और वैदेही जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगीता और राधेश्याम जायसवाल ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में कार चालक घायल हो गया।

Updated on:
06 Jul 2025 11:11 am
Published on:
06 Jul 2025 11:02 am