मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को कड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 18 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त किया गया।
पिछले कुछ समय से मुंबई एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियां अक्सर ड्रग्स जब्ती आ रही हैं। एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI- Directorate of Revenue Intelligence) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया हैं। इन दोनों विदेशी नागरिकों के पास से 18 करोड़ का ड्रग्स बरामद किया गया। डीआरआई ने दोनों विदेशी नागरिकों के पास से 1794 ग्राम कोकीन ड्रग्स जब्त किया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त खबर के आधार पर यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले भी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट से 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से लगभग 8 किलो ड्रग्स बरामद की गई। इस ड्रग्स की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 50 करोड़ आंकी गई थी। डीआरआई को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि दो पैसेंजर ड्रग्स की तस्करी के लिए मुंबई आने वाले हैं, जिसके बाद डीआरआई ने योजना बनाकर कार्रवाई की थी। यह भी पढ़े: पीएम मोदी करेंगे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 392 गांवों को जोड़ेगा: फडणवीस
दो पैकेट में सफेद पाउडर था जब उस पाउडर की जांच की गई तो वह हाई क्वालिटी का हीरोइन ड्रग्स था। डीआरआई ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की आगे की जांचजारी है। डीआरआई के अधिकारी इस बात की तफ्तीश में भी जुटे हुए हैं कि दोनों ड्रग तस्कर किस स्मगलिंग सिंडिकेट से जुड़े हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पहले जांच एजेंसी को बरगलाने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन जब उनके सामान की तलाशी ली गई, तब उनके पास चार चार- चार किलो के दो पैकेट मिले थे।
बता दें कि इससे पहले 7 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट से ही सीबीआई ने एक विदेशी नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। ये आरोपी पोलैंड का नागरिक था। आरोपी के पास से करीब 6 किलो हेरोइन मिली थी, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई गई थी। आरोपी को ड्रग्स की स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आरोपी ने मादक पदार्थ को अंडरगारमेंट में छुपाकर रखा हुआ था।