मुंबई

‘मनमोहन सिंह ने कभी बदले की राजनीति नहीं की’, महाराष्ट्र के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Tribute : देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरूवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

2 min read
Dec 27, 2024
Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात को निधन हो गया। कल शाम तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार, आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले और राज्य के कई अन्य नेताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान विद्वान, राजनेता और अर्थशास्त्री खो दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और प्रदेश बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा, "उनका जीवनकाल हम जैसे कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सिखाता है...दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कभी बदले की राजनीति नहीं की। उन्होंने हमेशा सबको साथ लेकर काम किया। जब हम डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को पढ़ते हैं तो हमें राज्य और सरकार चलाने में बहुत मदद मिलती है।"

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर मुंबई में मंत्रालय पर लगा तिरंगा आधा झुका दिया गया -

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, इससे हमें दुख हुआ है...पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे बहुत नजदीकी संबंध थे...उनका जाना हमारे लिए दुख की बात है...मैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं..."

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर कहा, "पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक महान विद्वान, अर्थशास्त्री और राजनेता खो दिया है। भारतीय आर्थिक सुधारों में उनके योगदान, दस वर्षों तक पीएम के रूप में देश की सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।"

वहीँ, एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने मनमोहन सिंह को एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी सुधारक और वैश्विक राजनेता करार दिया।

मनमोहन सिंह के निधन पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा, "आज देश की जनता शोक में है। वह देश के लिए सबसे अच्छा क्या है, इसके बारे में सोचते थे। जब मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था, तब वह आरबीआई गवर्नर थे। उस दौरान मेरी उनसे बात होती थी। तब से मेरे मन में उनके लिए सम्मान है।"

Published on:
27 Dec 2024 03:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर