मराठी कलाकार सिर्फ मराठी जगत में ही नहीं बल्कि हिंदी जगत में भी धूम मचा रहे है। भारत का सबसे बड़ा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' करीब पांच साल के अंतराल के बाद टीवी पर वापसी कर रहा है। शो से कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। इस शो पर दो मराठी कलाकार भी नजर आएंगे।
मराठी कलाकार सिर्फ मराठी जगत में ही नहीं बल्कि हिंदी जगत में भी धूम मचा रहे है। छोटे पर्दे पर जल्द ही सबसे धमाकेदार डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का सीजन 10 आने वाला है। इस शो में शामिल होने कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच मराठी अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी इस बार झलक दिखला जा 10 में नजर आएंगी। अमृता के अलावा बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे भी शो में डांस करती दिखाई देंगी। भाभी जी घर हैं फेम शिल्पा बहुत लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड व मराठी सिनेमा की अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी झलक दिखला जा 10 में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी।अभिनेत्री कथित तौर पर शो में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अमृता खानविलकर इससे पहले भी "खतरों के खिलाड़ी 10" सहित कई और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। यह भी पढ़ें: Mumbai: इस अनोखे कैफे को खुद चलाते है दिव्यांग लोग, टिफिन सर्विस से हुई थी शुरुआत
बता दें कि अमृता खानविलकर एक ट्रेंड डांसर हैं। वह झलक दिखला जा के बाकी प्रतियोगियों को कांटे टक्कर की देने वाली हैं। बीते दिनों अमृता खानविलकर का मराठी फिल्म चंद्रमुखी से लावणी डांस सॉन्ग 'चंद्रा' बहुत हिट हुआ था। अमृता खानविलकर ने कहा कि मैं भारत के सबसे पसंदीदा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मुझे डांस करना पसंद है, मैं डांस करती हूं।
इस डांस रियलिटी शो में शिल्पा शिंदे के आने की पुष्टि हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री शुभांगी अत्रे के घायल होने के बाद शो के मेकर्स ने शिल्पा शिंदे को शो के लिए अप्रोच किया है। लंबे समय से स्क्रीन से दूर शिल्पा के फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। शिल्पा शिंदे ने कहा कि बिग बॉस मेरे करियर में एक मील का पत्थर था और मुझे उम्मीद है कि झलक दिखला जा भी मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगा।
जज पैनल शामिल हैं ये मशहूर हस्तियां: झलक दिखला सीजन 10 में जज पैनल बेहद शानदार रखा गया है। फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जज के रूप में वापसी करेंगी। इसके साथ ही नोरा फतेही भी झलक दिखला जा को जज करने के लिए तैयार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 'झलक दिखला जा सीजन 10' 2 सितंबर से ऑनएयर होने के लिए तैयार है। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।