मुंबई

Maha Painting News: मयूर मिस्त्री की इंद्रधनुषी पेंटिंग अब मुंबई में, आर्ट गेट गैलरी में इस तारीख से भव्य प्रदर्शनी

मयूर मिस्त्री ( Mayur Mistry ) का पेंटिंग ( Painting ) प्रदर्शनी 11 से, चर्चगेट ( Churchgate ) के पास आर्ट गेट गैलरी ( Art Gate Gallery ) में 15 फरवरी तक आयोजन

less than 1 minute read
Feb 09, 2020
Maha Painting News: मयूर मिस्त्री की इंद्रधनुषी पेंटिंग अब मुंबई में, आर्ट गेट गैलरी में इस तारीख से भव्य प्रदर्शनी

मुंबई. देश की आर्थिक नगरी मुंबई में चर्चगेट स्थित इरोस सिनेमा के समीप आर्ट गेट गैलरी में मशहूर पेंटिंग कलाकार मयूर मिस्त्री की ओर से इंद्रधनुषी रंगों के साथ पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 11 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस शो में कैनवास पेंटिंग के जरिए मयूर के नवीनतम कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। सौराष्ट्र के मूल निवासी मयूर बचपन से सौराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं। पोरबंदर, वेरावल, सोमनाथ, द्वारका और अलंग के समुद्री तट का परिदृश्य हमेशा से ही मयूर को प्रेरित करते रहे हैं।

स्वतंत्र कलाकार की पहचान...
मयूर के चित्रों में हमेशा ही जंग लगी नावें, सभी तहर के परिवहन, मछुआरों को दैनिक गतिविधि करना, पुराने वास्तुकला वाले शहर देखने को मिलते हैं, जिन्हें वे चमकाने के लिए चमकीले चमकदार रंगों का उपयोग करते हैं। खास यह कि कार्ड, ब्रश और चाकू समेत लकड़ी के स्ट्रिप्स के साथ इस कदर फ्रेंडली हैं कि मानो मिनटों में वे अपनी कलाकारी से बेहद खूबसूरत चित्र उकेर देते हैं। मयूर मिस्त्री ने बड़ौदा के एमएस यूनिवर्सिटी से फाइन आट्र्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है, जबकि वे अहमदाबाद में एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में जाना जाता है।

Published on:
09 Feb 2020 03:18 pm
Also Read
View All