मुंबई

Mhada इमारतों को नहीं मिल रही ओसी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका और म्हाडा मुंबई मंडल ने बनाया गृह प्रकल्प रहिवासियों के लिए चिंता का विषय

less than 1 minute read
Aug 22, 2019
Mhada इमारतों को नहीं मिल रही ओसी
Mhada इमारतों को नहीं मिल रही ओसी

मुंबई. म्हाडा गोराई बस डिपो के पास बनी इमारतों में तकरीबन 300 घरों तैयार हैं, जिसे पिछले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका और म्हाडा मुंबई मंडल ने बनाया है। लेकिन, इमारत की क्रमांक संख्या (5, अ, ब, क) को बीएमसी की ओर से ओसी प्रमाण पत्र न मिलने के चलते यह गृह प्रकल्प रहिवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। कुछ साल से म्हाडा मुंबई मंडल सात मंजिलों वाली इमारत का निर्माण कर रहा है, जिसमें 300 घरों को तानसा जल वाहिनी के पास रहने वाले और प्रदूषण ग्रस्त माहुल गांव के लोगों को देने का निर्णय एक साल पहले अस्थायी रूप से देने का फैसला किया गया था, लेकिन साल बीत जाने के बाद भी आज तक लोगों की समस्याओं का निवारण नहीं हो सका है।

जल्द मिलेगा न्याय...
म्हाडा इस विषय पर मनन कर रही है। हम संबंधित अधिकारियों के बात करके इस मामले पर कार्रवाई कराएंगे। साथ ही बीएमसी से लोगों को ओसी देने बाबत पत्र लिखा जाएगा। जल्द ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।
- मधु चव्हाण, सभापति, मुंबई बोर्ड म्हाडा

Published on:
22 Aug 2019 09:19 am