मुंबई

Pune: रोड रोमियो करते थे छेड़खानी, परेशान होकर 12 साल की लड़की ने की आत्महत्या

Pune Crime News : पुणे पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Oct 07, 2024
Nagpur Minor Girl Rape Case

महाराष्ट्र (Maharashtra News) के पुणे जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पिंपरी-चिंचवड (Pimpri Chinchwad Crime) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग छात्रा ने कुछ शोहदों से परेशान (Molestation Case) होकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वह जब कहीं आती-जाती थी तो रास्ते में शोहदे उससे छेड़खानी करते थे।

जानकारी के मुताबिक, रोड रोमियो की हरकतों से तंग आकर नाबालिग ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है। बहरहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में भारी रोष है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 साल की मृतक लड़की पुणे के पिंपरी-चिंडवड के भोसरी इलाके (Bhosari News) में अपने परिवार के साथ रहती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्षितिज लक्ष्मण पराड और तेजस पांडुरंग पठारे के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि क्षितिज और तेजस हमेशा उसे छेड़ते थे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाया। इस मामले में मृतक लड़की के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।  

Published on:
07 Oct 2024 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर