मुंबई

RSS पर बैन की कोशिश के वक्त मुस्लिम शख्स ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 90 साल पुराना किस्सा

Mohan Bhagwat Latest Statement: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के इतिहास से जुड़ा 90 साल पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब 1930 के दशक में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश हुई थी, तब इब्राहिम नाम के एक मुस्लिम शख्स ने विधानसभा में संगठन का बचाव किया था।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 12:04 PM IST
RSS History
नागपुर में कार्यक्रम के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ का 90 साल पुराना किस्सा सुनाया। (फाइल फोटो-ANI)

RSS History: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर करीब 90 साल पहले जब पहली बार प्रतिबंध लगाने की कोशिश हुई थी, तब एक मुस्लिम शख्स संगठन के समर्थन में खड़ा हुआ था। उस समय संघ की ओर से कोई स्वयंसेवक अपनी बात रखने के लिए सामने नहीं आया था। ऐसे में इब्राहिम नाम के इस शख्स ने विधानसभा में संघ का बचाव किया और कहा कि इसे सांप्रदायिक संगठन बताना सही नहीं है। अब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उस पुराने घटनाक्रम का जिक्र किया है।

मोहन भागवत ने यह किस्सा महाराष्ट्र के नागपुर में नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नए सभागार के उद्घाटन समारोह में सुनाया। उन्होंने बताया कि यह घटना 1930 के दशक की है। उस समय सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई थी। संघ की स्थापना को अभी कुछ ही साल हुए थे और संगठन की पहचान भी ज्यादा लोगों के बीच नहीं बनी थी।

जब इब्राहिम ने विधानसभा में किया संघ का बचाव

भागवत ने बताया कि उस समय विधानसभा में संघ के समर्थन में कोई स्वयंसेवक मौजूद नहीं था। न ही कोई ऐसा व्यक्ति था जो संघ की विचारधारा के पक्ष में अपनी बात रख रहा हो। इसी बीच इब्राहिम नाम के एक शख्स ने संघ के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सांप्रदायिक संगठन नहीं है।

मोहन भागवत के मुताबिक, इब्राहिम ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहने वालों को मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का उदाहरण देते हुए कहा कि वे उन्हें जानते हैं। डॉ. हेडगेवार एक अच्छे इंसान हैं और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। ऐसे में संघ को सांप्रदायिक संगठन कैसे कहा जा सकता है।

इब्राहिम की इस दलील का जिक्र करते हुए भागवत ने बताया कि उस दौर में संघ भले ही छोटा संगठन था, लेकिन डॉ. हेडगेवार को लोग पहचानने लगे थे। यही वजह थी कि इब्राहिम ने उनके बारे में अपने अनुभव के आधार पर संघ का पक्ष रखा था।

100 साल बाद भी स्वयंसेवक ही संघ की पहचान

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने संघ की 100 साल की यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब संघ की शुरुआत हुई थी, तब स्वयंसेवक ही उसकी पहचान बने थे। आज 100 साल बाद भी संघ की पहचान उसके स्वयंसेवकों से ही है।

भागवत के मुताबिक, संगठन की शुरुआत से लेकर आज तक स्वयंसेवकों की भूमिका सबसे अहम रही है। संघ की पहचान बनाने में उनका योगदान रहा है और आज भी स्वयंसेवक ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान हैं।

Updated on:
9 Nov 2026, 12:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बम की धमकी से मचा हड़कंप, क्या दिलजीत दोसांझ का मुंबई शो होगा कैंसिल? जानें कॉन्सर्ट में एंट्री के लिए क्या होंगे नियम

कपूर परिवार से बच्चन फैमिली तक, सितारों ने ऐसे मनाई दिवाली, खराब तबियत के बीच बिग-बी की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

मुंबई: पटाखों की वजह से पश्चिम रेलवे का सिग्नल फेल! लोकल ट्रेनों की रफ्तार थमीं, जानें अपडेट

‘Ramayana’ Box Office Collection 8 Nov: दिवाली पर भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘रामायण’, चौथे दिन की कमाई ने चौंकाया, ‘आदिपुरुष’ को दी टक्कर