9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: पटाखों की वजह से पश्चिम रेलवे का सिग्नल फेल! लोकल ट्रेनों की रफ्तार थमीं, जानें अपडेट

Mumbai Local News: विरार और नालासोपारा के बीच भूमिगत केबल जलने से पश्चिम रेलवे का सिग्नल सिस्टम प्रभावित। मुंबई लोकल ट्रेनें 15 मिनट लेट, हजारों यात्री परेशान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 9 Nov 2026, 11:24 AM IST

mumbai local train news

मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट (Photo: Patrika File)

Mumbai Local Train Update: मुंबई में सोमवार सुबह पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, विरार और नालासोपारा रेलवे स्टेशनों के बीच भूमिगत केबल जलने से सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें करीब 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। सुबह के व्यस्त समय में लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विरार-नालासोपारा के बीच सिग्नल सिस्टम में खराबी

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार (9 नवंबर) सुबह पश्चिम रेलवे के विरार और नालासोपारा रेलवे स्टेशनों के बीच सिग्नल सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जांच में भूमिगत केबल जलने की बात सामने आई है। इसके कारण लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में पटाखे जलाए जाने के कारण भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, केबल में आग लगने की वास्तविक वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे ने शुरू किया मरम्मत कार्य

पश्चिम रेलवे मुंबई की सबसे व्यस्त उपनगरीय रेल सेवाओं में से एक है। खासकर विरार, नालासोपारा, वसई और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना नौकरी और कारोबार के सिलसिले में मुंबई आते-जाते हैं।

ऐसे में सोमवार सुबह लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। सिग्नल सिस्टम में खराबी के चलते लोकल ट्रेनें लगभग 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसका सीधा असर सुबह काम पर जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है।

इस बीच, पश्चिम रेलवे प्रशासन ने तकनीकी खराबी दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे की तकनीकी टीम भूमिगत केबल और सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। रेलवे प्रशासन की ओर से लोकल ट्रेन सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।