मुंबई

Money Laundering Case: संजय राउत के घर पहुंची ED की टीम, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताना चाहते हैं राउत के मुंबई स्थित आवास पर ईडी की एक टीम आज सुबह पहुंची है। कहा जा रहा है कि संजय राउत गिरफ्तार किये जा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2022, 9:02 AM IST
sanjay_raut.jpg
शिवसेना MP संजय राउत को मिली धमकी

Money Laundering Case: महाराष्ट्र में सियासी घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई के भांडुप स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि संजय राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्हें जांच एजेंसी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर भी ला सकती है।

शिवसेना नेता संजय राउत 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल घोटाले में जांच के दायरे में हैं। साथ ही उन पर जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगा है। हालांकि वे कहते आए हैं कि वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे। आज सुबह 7 बजे ईडी की टीम राउत के आवास पर पहुंची है।

गौर हो कि शिवसेना नेता को 1 जुलाई को हुई पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने 20 और 27 जुलाई को तलब किया था लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए। बल्कि उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से बताया कि संसद सत्र के चलते वह 7 अगस्त के बाद ही पेश हो सकते हैं। इससे पहले ईडी इस केस में दादर और अलीबाग में राउत की प्रॉपर्टी को कुर्क कर चुकी है।

राउत को ईडी ने 27 जुलाई को समन भेजकर पूछताछ के लिए हाजिर रहने के लिए कहा था लेकिन वे पेश नहीं हुए। बल्कि पेशी से छुट राउत ने मांगी जिसे जांच एजेंसी ने नही स्वीकार किया। यही कारण है कि ईडी अब राउत के आवास पर पहुंची है। इस मामले में राउत की 9 करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही जब्त हुई है।

Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

मीनाक्षी शिंदे के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे का सवाल- अब गिरफ्तारी कब होगी? संजय राउत ने सरकार और पुलिस को घेरा

पूर्णेकर हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर निशाना, बोले- ‘ठाणे के बाहर से आकर लोगों को परेशान करते हैं’

अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!