मुंबई

UP Weather: 30 जिलों में आंधी-बारिश-बिजली का अलर्ट और इन शहरों में हीटवेव, आखिर कब तक आएगा माॅनसून?

UP Weather Alert: आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में माॅनसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे हैं। पूर्वी यूपी में 23 जून से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी और 24 जून से पूर्वोत्तर तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अभी 30 जिलों में आंधी-बारिश-बिजली का अलर्ट भी दिया गया है।

2 min read
Jun 22, 2024
Rain In Uttar Pradesh

UP Weather Update: यूपी में अगले पांच दिन तक बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। 22 जून से 26 जून तक 40 जिलों में बारिश का येलो भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इससे हीटवेव का असर खत्म होगा।

कब आएगा माॅनसून

आपको बता दें कि रविवार को मानसून के लखनऊ पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद 30 जून तक पूरे प्रदेश में माॅनसून आने की संभावना है। शनिवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में देर रात तक बारिश और एक दर्जन जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट

22 से 26 जून तक सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, खैरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, झांसी, महोबा और ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

आज इन जिलों में बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, मिर्जापुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, देवरिया और गोरखपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी पड़ने की संभावना है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आस-पास के इलाके में लू चलने का पूर्वानुमान है। 24 जून को पूर्वी यूपी गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ, महाराजगंज, बलिया में बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वांचल में चलेगी जोरदार हवा

इसके साथ ही सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ व पूर्वांचल के अन्य जिले जैसे कि बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर , सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर,श्रावस्ती और पास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या है?

मध्‍य क्षोभ मंडल में जम्‍मू कश्‍मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवा हवाओं के कारण मॉनसून की परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार से मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में संभवाना है कि 2-3 दिन के भीतर यह यूपी में प्रवेश कर जाएगा।इससे पहले पूर्वी यूपी में 23 जून से वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होगी। 24 जून पूर्वोत्तर तराई एवं पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25-26 जून को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Also Read
View All

अगली खबर