
मेरठ में बदमाशों ने बेखोफ होकर एक हाॅस्पिटल में देर रात गोलीबारी कर दी। यहां एक डॉक्टर को मारने आए हमलावरों की गोली लगने से पिता का इलाज कराने आया व्यक्ति घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
लोहिया नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले अय्यूब अपने पिता को लेकर डॉक्टर एमडी अहमद के यहां दिखाने आए थे। अचानक से चार हमलावर शोएब, इमरान, इसरार, आकिब क्लिनिक में घुस आए और फायरिंग शुरु कर दी। हमलावर डॉक्टर पर फायरिंग कर रहे थे लेकिन गोली अय्यूब के पेट में लग गई।
डॉक्टर के यहां कंस्ट्रक्शन का कुछ काम हो रहा है। शुक्रवार को इसरार नाम के व्यक्ति जो कि लक्खीपुरा का रहने वाला है का डॉक्टर के यहां काम कर रहे मजदूरों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो डॉक्टर एमडी ने इसका विरोध किया और इसरार को वापस भेजा। लेकिन रात को इसरार अपने साथियों को लेकर डॉक्टर को मारने आ गया और फायरिंग कर दी।
घायल अय्यूब की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर दो हमलावरों को पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई कर दी गई। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
22 Jun 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
