मुंबई

Mumbai Fire: मुलुंड के कॉरपोरेट पार्क में लगी आग बुझी, फायर ब्रिगेड ने 50 लोगों को बचाया

Mulund Fire Update: इमारत में अलग-अलग जगहों पर फंसे करीब 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2024, 1:53 PM IST
mulund_fire.jpg

मुंबई के मुलुंड इलाके में मंगलवार को एक छह मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग मुलुंड (पश्चिम) के एवियर कॉर्पोरेट पार्क (Avior Corporate Park) की छठी मंजिल पर लगी। मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत में अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए करीब 50 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

अधिकारियों ने कहा, उपनगरीय मुलुंड में एलबीएस रोड पर स्थित एवियर कॉर्पोरेट पार्क में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे छठी मंजिल पर आग लगी। जिससे इमारत में धुआं भर गया और कई लोग विभिन्न मंजिलों पर फंस गए। फायर ब्रिगेड ने बाद में सीढ़ियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़े-होली के दिन मुंबई के घाटकोपर में हुआ बड़ा हादसा, 2 बाइक सवार समेत 3 की मौत

फायर ब्रिगेड की कम से कम आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद है। मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और अन्य एजेंसियों के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे है।

अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर आग शार्ट शर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। आग से इमारत की वायरिंग, बिजली के उपकरण, लकड़ी के फर्नीचर और दस्तावेज जल गए। गनीमत रही कि आग में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में 4 साल में 13,900 किसानों ने दी जान, सूखे से कई इलाके बेहाल; देवेंद्र फडणवीस को क्यों दी गई नसीहत?

Nagpur MLC Result: फिर हाथ नहीं आया नागपुर! भाजपा का सियासी गणित फेल, कांग्रेस की धमाकेदार जीत

‘मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा हूं’, वरुण धवन के सामने समय रैना ने किया खुलासा, वीडियो वायरल

Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’