मुंबई

मुंबई: लोअर परेल में बर्थडे पार्टी में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने 15 साल की एक लड़की से गैंगरेप के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। छह आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं और उन्हें किशोर पुनर्वास केंद्र भेजा गया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2022, 3:32 PM IST
Jogeshwari Father arrested for raping his son daughter in Mumbai
अपने बच्चों दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Mumbai Lower Parel News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां लोअर परेल (Lower Parel) इलाके में एक बर्थडे पार्टी में नाबालिग लड़की से छह लोगों ने गैंगरेप किया है। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के लोअर परेल में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपितों में कई नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन (NM Joshi Marg Police Station) में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-ब्रांडेड सैंडल से सुलझा युवती की हत्या का केस, 3 पत्नियों वाला प्रेमी निकला हत्यारा

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। छह आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं और उन्हें किशोर पुनर्वास केंद्र (Juvenile Rehabilitation Centre) भेजा गया है। जबकि अन्य 3 आरोपियों को 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

आरोप है कि युवती का एक दोस्त उसे (पीड़िता) अपने दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की के दोस्त के जन्मदिन के मौके पर छह लड़के और पीड़िता पार्टी करने के लिए इकठ्ठा हुए थे। जहां कथित तौर पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

मुंबई में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 42 वर्षीय पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376,376 (एन) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद वारदात का खुलासा हुआ।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी