Mumbai Sion News: ससुराल वालों के साथ नहीं रहने को लेकर महिला और उसके पति में झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से महिला की हत्या की गई।
Mumbai Acid Attack: मुंबई के वडाला टीटी पुलिस स्टेशन के हद में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। पुलिस ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 69 वर्षीय व्यंकटेश टन्नीर (Venkatesh Tanneer) के रूप में हुई है। आरोपी अपनी 56 वर्षीय पत्नी के साथ वडाला टीटी में रहता था। आरोपी को शक था की उसकी पत्नी का दूसरे शख्स से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर कहासुनी होती थी। इसी विवाद को लेकर रविवार को आरोपी ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। यह भी पढ़े-Maharashtra: ‘112’ पर नहीं मिली मदद तो शख्स ने दी सीएम शिंदे को खत्म करने की धमकी, गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 326(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
वहीँ, मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को एक हाईवे के नजदीक सुनसान जगह पर समीप फेंक दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने सोमवार सुबह मुंबई-नासिक हाईवे पर एक पाइपलाइन के पीछे 24 वर्षीय रेश्मा अब्दुल रहमान अंसारी का शव देखा।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बाद में हत्या के आरोप में रेश्मा के पति को भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी का गला घोंट दिया और फेंकने से पहले उसके शरीर पर धारदार हथियारों से हमला किया।
ससुराल वालों के साथ नहीं रहने को लेकर महिला और उसके पति में झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से महिला की हत्या की गई। अभी मामले की जांच चल रही है।