मुंबई

मुंबई में हैवान बना पति! पत्नी को काटा फिर….; जुल्म की दास्तां सुन पुलिस भी हैरान

Mumbai Andheri News: 42 वर्षीय पीड़ित महिला का आरोप है कि बदला लेने के मकसद से उसके पति ने उसे खूब प्रताड़ित किया और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Jan 23, 2023

Mumbai Crime News: सख्त कानून होने के बावजूद महाराष्ट्र में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला वित्तीय राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके से सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर बेहद शर्मनाक और घिनौनी हरकत की है। इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर किया गया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि बदला लेने के मकसद से उसके पति ने उसे खूब प्रताड़ित किया और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-मुंबई के घाटकोपर में 17 वर्षीय लड़की से तीन नाबालिगों ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय शिकायतकर्ता अपने पति और 17 वर्षीय बेटे के साथ अंधेरी में रहती है। 18 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों के बीच कोर्ट में एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले लंबित हैं और इसको लेकर पति अक्सर महिला को परेशान करता था। महिला द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार शनिवार की रात पति शराब के नशे में घर आया और पीड़िता को दांत से काटने लगा और फिर मारपीट की।

महिला का आरोप है कि उसका पति यहीं नहीं रुका, उसने कांच के फूलदान में तेल लगाकर उसके साथ हैवानियत की पराकाष्ठा पर पहुंच गया। उसे पीड़िता को लात घूसों से पीटा। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। खबर है कि पुलिस ने आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है और आगे की जांच जारी है।

Published on:
23 Jan 2023 07:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर