मुंबई

Mumbai: मानखुर्द में 11 साल की बच्ची से रेप, दिंडोशी में पुलिस अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़

Mumbai Mankhurd Dindoshi News: मुंबई पुलिस के एक अधिकारियों ने बताया कि बच्ची से रेप करने के आरोप में 38 वर्षीय मुन्नालाल माणिकलाल पटवा (Munnalal Maniklal Patwa) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Apr 02, 2023
सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Mumbai Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। शहर के मानखुर्द इलाके (Mankhurd Crime) में 11 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। इस सिलसिले में मानखुर्द पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची से रेप करने के आरोप में 38 वर्षीय मुन्नालाल माणिकलाल पटवा (Munnalal Maniklal Patwa) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते थे। आरोपी ने पहले पीड़िता को खाना खिलाया और फिर उसका विश्वास जीतने के बाद उसे अपने घर ले गया। जहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े-मुंबई में शर्मनाक घटना: प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, वर्ली में 20 महीने की बच्ची से हैवानियत

पीड़िता बच्ची के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को खाने का लालच देकर आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। जब यह बात पीड़िता की मां को पता चली तो उन्होंने मानखुर्द पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम आरोपी के ठिकाने पर पहुंची। आरोपी की तलाश कर रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्यापारी बताया जा रहा है और उसकी दुकान भी है।

इसके अलावा, मुंबई के दिंडोशी (Dindoshi News) में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। इस मामले में 46 वर्षीय शैलेश हरिचंद्र गुरव (Shailesh Harichandra Gurav) नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शैलेश ने पुलिस अधिकारी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। दिंडोशी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
02 Apr 2023 07:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर