24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन के पिता का छलका दर्द, कहा- शादी नहीं करनी थी तो सिया मना कर देती, जान क्यों ली

Ketan Agarwal Father Statement: 26 वर्षीय केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि अगर उसकी मंगेतर सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी तो मना कर सकती थी, हमने शादी के लिए दबाव नहीं डाला था।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 23, 2026

ketan agarwal siya goyal case

केतन अग्रवाल के पिता का दावा- सिया से शादी का नहीं बनाया था दबाव (Photo: X/ANI/@venom1s)

Pune Lohagad FortMurder: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासों के बीच मृतक के पिता का दर्द सामने आया है। लोहगढ़ किले पर हुई इस घटना को पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद परिवार सदमे में है। केतन के पिता ने भावुक होकर कहा कि अगर सिया गोयल को यह शादी मंजूर नहीं थी तो वह साफ मना कर सकती थी, मेरे बेटे की जान लेने की क्या जरूरत थी। केतन की हत्या के आरोप में उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी और नवंबर में शादी तय थी।

'शादी नहीं करनी थी तो कह देती, बुढ़ापे का सहारा छीन लिया'

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, "अगर वह शादी नहीं करना चाहती थी तो सीधे मना कर देती। हम तुरंत शादी रद्द कर देते। किसी पर कोई दबाव नहीं था। लेकिन उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? एक 26 साल के युवक की जान ले ली गई। यह सोचकर ही रूह कांप जाती है।"

उन्होंने कहा कि परिवार ने सिया पर शादी का दबाव नहीं बनाया था, सब दोनों परिवारों की मर्जी से हो रहा था और दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर चल रही थीं। ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। उसने मेरे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। अब मेरा कुछ नहीं बचा है। सब कुछ चले गया।

समंदर से बड़ा है मेरा दुख- केतन के पिता

विशाल अग्रवाल ने कहा, "मेरे 26 वर्ष के बेटे की जान गई है, मेरा दुख समंदर से भी बड़ा है। विशाल मेरे बुढ़ापे का सहारा था, वह मेरा आगे का वंशज था। मेरी चिता को वही आग देने वाला था, लेकिन अब वह नहीं रहा है। मेरा तो आगे का पूरा संसार ही उजड़ गया गया। सिया की वजह से मेरा सब कुछ खत्म हो गया।"

'बेहद होनहार था मेरा बेटा'

पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि केतन पढ़ाई में बहुत होनहार था। उसने यूएस में जाकर बैबसन कॉलेज से एमबीए (MBA) की पढ़ाई की थी और फिर मेरे ही बिजनेस से जुड़ गया था। वह काफी अच्छा काम कर रहा था। मेरे लिए वह 'कोहिनूर' था, जिनको इन्होंने आज धोखे से मार डाला।

पहले हादसा लगा, फिर बढ़ा शक

पिता ने बताया कि 18 जून को जब लोहगढ़ किले से गिरने की खबर मिली तो परिवार ने इसे एक हादसा माना। सिया गोयल ने भी यही बताया था कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया।

लेकिन बाद में उसके बयान और व्यवहार में कई विरोधाभास नजर आए, जिससे परिवार को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और मामला हत्या की साजिश तक पहुंच गया।

पुलिस जांच में सामने आई साजिश

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के बीच पिछले करीब एक साल से संपर्क था। दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। वारदात के दिन लोहगढ़ किले पर सुनसान जगह देखकर दोनों ने केतन को खाई में धक्का दिया था। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सिया का परिवार सब जानता था- विशाल अग्रवाल

केतन के पिता ने आशंका जताई कि इस साजिश की जानकारी कुछ अन्य लोगों को भी हो सकती है। उनका कहना है कि सिया के माता-पिता, भाई और बुआ को भी पूरी साजिश की जानकारी हो सकती है। क्योंकि वे शुरू से ही सब कुछ जानते थे। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

अपने बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए उन्होंने सरकार से अपील की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक मजबूत संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। समाज में सिया जैसे लोगों का होना बहुत घातक है।

26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरा सदमा दिया है, बल्कि पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और अदालत की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग