मुंबई

Mumbai News: धारावी में पुरानी रंजिश के चलते 22 साल के युवक की हत्या, 3 लोगों ने घात लगाकर किया वॉर

Mumbai Dharavi News: इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
less than 1 minute read
Sep 26, 2022
Mumbai_police crime.jpg
मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत

Mumbai Dharavi Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के धारावी में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मामला सायन कोलीवाड़ा (Sion Koliwada) का है, जहां मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों ने 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान धारावी के पीएमजी कॉलोनी (PMG colony) निवासी तुषार वाघ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस (Wadala Truck Terminals) ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक से हाथापाई में घायल हुए एक आरोपी का सायन (Sion News) के लोकमान्य तिलक अस्पताल (Lokmanya Tilak Hospital) में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-Navratri 2022: भारत के सबसे रहस्यमयी मंदिरों में शामिल है महाराष्ट्र की एकविरा देवी मंदिर, यहां पांडवों को मिला था आशीर्वाद

बताया जा रहा है कि युवक का आरोपियों से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। जब उन्हें पता चला कि तुषार अपनी दादी के घर पेंट करने आने वाला है, तो आरोपियों ने उससे बदला लेने की योजना बनाई। जैसे ही तुषार मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से इंतजार कर रहे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों के हमले में तुषार वाघ को सीने, सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Published on:
26 Sept 2022 02:00 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

समय रैना को सीएम फडणवीस ने किया सम्मानित, स्टैंडअप कॉमेडियन बोले- मेरा और महाराष्ट्र साइबर का रिश्ता बहुत पुराना

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘खा-पीकर आंदोलन करो, मैं तो चोरी-छिपे खाता था’, अनशन पर बैठे छात्रों को फडणवीस के मंत्री की अजीब सलाह

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना