मुंबई

Mumbai Crime: बांद्रा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति की पीठ में लगी गोली, आरोपी फरार

Mumbai Bandra News: निर्मल नगर पुलिस (Nirmal Nagar) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है, इस घटना में पीड़ित की पीठ में गोली लगी हैं।
less than 1 minute read
Sep 09, 2022
Mumbai Police bomb blast Threat Call
मुंबई पुलिस को फिर आया धमकी भरा कॉल

Mumbai Bandra Crime: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस वारदात में गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया है। फ़िलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा पूर्वी (Bandra East) इलाके में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निर्मल नगर पुलिस (Nirmal Nagar) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है, इस घटना में पीड़ित की पीठ में गोली लगी हैं। यह भी पढ़े-Thane: जेवरात के लिए किरायेदार ने मकान मालकिन का काटा गला, पुलिस ने ऐसे दबोचा

पुलिस अधिकारी ने कहा "एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली पीड़ित की पीठ पर लगी।" अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और अपराधी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। फ़िलहाल शख्स को गोली क्यों मारी गयी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Published on:
09 Sept 2022 10:34 pm