Crime in Mumbai Local Train: मुंबई की 38 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि वह कल्याण से कुर्ला तक विकलांगों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। आरोपी रेल पुलिस की गिरफ्त में है।
Mumbai Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक नेत्रहीन महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना मुंबई लोकल (Mumbai Local Train) में घटी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक नेत्रहीन महिला से सोमवार को लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ करने के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रवींद्र कांबले के तौर पर हुई है, वह बेरोजगार बताया जा रहा है। आरोपी रवींद्र कांबले पर रेलवे अधिनियम के तहत बिना टिकट यात्रा करने का भी मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-Mumbai: वीडियो सेक्स कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 महिलाएं बचाई गई, कई छात्राएं भी शामिल
38 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि वह कल्याण से कुर्ला तक विकलांगों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा कर रही थी। इस दौरान कांबले ने उसे गलत तरीके से छुआ। जब उसने कांबले का विरोध किया तो उसने कहा कि उसकी कोहनी गलती से उसे लगी है।
महिला ने बाद में घाटकोपर स्टेशन (Ghatkopar Station) पर रेलवे पुलिस से आरोपी की शिकायत की। वह अपने साथ आरोपी को भी लेकर गयी थी। जिसके बाद कुर्ला जीआरपी ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, साथ ही बिना टिकट ट्रेन में सफर करने का भी मामला दर्ज किया है।