मुंबई

मुंबई में पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने की वजह से हुआ झगड़ा, चाकूबाजी और मारपीट में एक की मौत

Mumbai Dadar Matunga News: दादर में पब्लिक टॉयलेट की देखरेख करने वाले आरोपी ने कथित रूप से उपयोग शुल्क नहीं देने पर एक शख्स की हत्या कर दी। हालांकि हत्या से पहले दोनों में झगड़ा होने की बात सामने आई है।
less than 1 minute read
Dec 16, 2022
Beed rape news
बीड में विधवा से हैवानियत

Mumbai Dadar Crime News: मुंबई (Mumbai News) के दादर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली बात पर एक शख्स को मौत के घाट उतर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हुआ और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

माटुंगा पुलिस के मुताबिक, पब्लिक टॉयलेट की देखरेख करने वाले आरोपी ने कथित रूप से उपयोग शुल्क नहीं देने पर एक शख्स की हत्या कर दी। हालांकि हत्या से पहले दोनों में झगड़ा होने की बात सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की रात को मध्य मुंबई के दादर इलाके में एक बस स्टैंड के पास बने पब्लिक टॉयलेट में हुई। यह भी पढ़े-नागपुर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई की लड़की को बचाया गया

मृतक की पहचान राहुल पवार के तौर पर हुई है। आरोप है कि राहुल पवार ने पब्लिक टॉयलेट का उपयोग किया और बिना इस्तेमाल के पैसे दिए वापस जाने लगा। इस बीच पब्लिक टॉयलेट की देखरेख करने वाले आरोपी विश्वजीत ने पवार को रोककर पैसे मांगे। जिसके बाद पवार भड़क गया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते बात मारपीट तक आ गई। कथित रूप से पवार ने विश्वजीत पर चाकू से हमला किया, और तभी उसने पवार के सिर पर डंडे से वॉर कर दिया। जिससे पवार के सिर पर गंभीर चोटे आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

माटुंगा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। पंचनामा और पूछताछ के बाद विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Published on:
16 Dec 2022 02:01 pm