मुंबई

डोंगरी बिल्डिंग गिरने से 12 की मौत ,लगभग 50 फंसे होने की संभावना

डोंगरी बिल्डिंग गिरने से 12 की मौत ,लगभग 50 फंसे होने की संभावना बच्ची को जिंदा बचाया गया  
less than 1 minute read
Jul 16, 2019
mumbai
डोंगरी बिल्डिंग गिरने से 12 की मौत ,लगभग 50 फंसे होने की संभावना

मुंबई . डोंगरी स्थित चार मंजिला केसरबाई बिल्डिंग का हिस्सा मंगलवार सुबह अचानक गिर गया | इस बिल्डिंग के मलबे में 40 से 50 लोगो के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है | फिलहाल फायर ब्रिगेड व एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटे है। इस में अभी तक 12 लोगो की मौत हो चुकी है |
जानकारी अनुसार डोंगरी स्थित चार मंजिला केसरबाई बिल्डिंग गिरने की जानकारी अग्निशमन दल को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए | संकरी गली होने से राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। इस दुर्घटना में अभी तक 12 लोगो की मौत हो चुकी है | इस मलमे में 40 से 50 लोग फंसे होने की संभावना जताई जा रही है | कांग्रेस नेता अमीन पटेल ने कहा- महाराष्ट्र हाउसिंग ऐंड एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस तरह की बिल्डिंगों को रिपेयर करने की जिम्मेदारी म्हाडा की है।जब की म्हाडा के उदय सावंत ने मामले में 12 लोगो के मरे होने की पुष्टि की है | इसके साथ ही बिल्डर के बारे में पत्ता कर रहे है | अभी मुंबई से बाहर होने के कारण घटना स्थल के तरफ रवाना हुए है |

बांद्रा में मकान का छत गिरने से दो घायल
बांद्रा के भरत नगर इलाके में सोमवार रात मकान की छत का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 2 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भरत नगर इलाके में ट्रांजिट कैंप में हुए इस हादसे में एक 9 साल का लड़का और एक 21 साल की लड़की घायल हुई है। फिलहाल छत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

Published on:
16 Jul 2019 01:27 pm