मुंबई

मुंबई में गैंगरेप की शिकार औरंगाबाद की लड़की की उपचार के दौरान मौत

मुंबई में गैंगरेप की शिकार औरंगाबाद की लड़की की उपचार के दौरान मौत सहेली के जन्मदिन से वापस आते समय चार लोगो ने किया था बलात्कार डेढ़ महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी  
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 3:59 AM IST
मुंबई में गैंगरेप की शिकार औरंगाबाद की लड़की की उपचार के दौरान मौत
मुंबई में गैंगरेप की शिकार औरंगाबाद की लड़की की उपचार के दौरान मौत

मुंबई .कुर्ला के चुना भट्टी में एचआईवी पीड़ित औरंगाबाद के जालना की रहने वाली एक लड़की के साथ जुलाई महीने में गैंग रेप किया गया था । लड़की का उपचार पिछेल एक महीने से औरंगाबाद के घाटी अस्पताल में शुरू था । बुधवार शाम को लड़की की मौत उपचार के दौरान हो गया है |लेकिन घटना को दो महीना होने को आया | आरोपी अभी भी पकड़ से दूर है |

जानकारी अनुसार पीड़ित लड़की चुनाभट्टी में अपने दो भाइयो के पास रह रही थी | गैगंरेप की शिकार पीड़िता के मुताबिक 7 जुलाई को वह अपनी एक सहेली की जन्मदिन पार्टी में गई थी | रात के समय अकेले आते समय चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की घर पर वापस लौटने के बाद घटना की जानकारी किसी को भी नहीं दी | 14 जुलाई को अचानक लड़की की तबियत ख़राब होने पर लड़की के भाई ने अपने पिता को फोन कर तबीयत बेहद खराब होने की जानकारी दी । इसके बाद उसे तुरंत औरंगाबाद के जालना स्थित घनसावंगी तालुका में रहने वाले लड़की के पिता के पास ले जाने के बाद पहले स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया | लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी | जिसके बाद लड़की को घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लड़की से बात करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किए जाने का खुलासा हुआ | इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने भी लड़की से जानकारी ली है लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते फिलहाल लड़की वारदात से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है। लड़की के पिता की शिकायत पर औरंगाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मुंबई भट्टी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था | जिसके बाद चुना भट्टी पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी थी | इस बिच बुधवार रात को उपचार के दौरान लड़की की मौत है |

Published on: