
Mumbai Traffic Police Ganesh visarjan Ganeshotsava: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार (31 अगस्त) से गणेश उत्सव की धूम दिखाई देने वाली है। इसके लिए जोरशोर तैयारियां चल रही है। इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने शहर में कई दिनों के लिए बड़े भारी वाहनों (Heavy Vehicle) की एंट्री रोक दी है। ताकि शहर में ट्रैफिक की समस्या न हो, साथ ही गणेश भक्तों को भी सुविधा हो।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने घोषणा की है कि 1 सितंबर, 4 सितंबर, 5 सितंबर और 6 सितंबर को गणेश विसर्जन (Ganesh visarjan) के कारण सुबह 11 बजे से 1 बजे (अगले दिन) तक ग्रेटर मुंबई में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। जबकि 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियम के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा। यह भी पढ़े-गणेश भक्तों के लिए खुशखबरी! 11 सितंबर तक कर सकेंगे ‘टोल फ्री’ सफर, बस करना होगा यह काम
इस साल गणपति बप्पा का आगमन 31 अगस्त 2022 को हो रहा हैं, जबकि 9 सितंबर 2022 को अनंत चतुर्दशी के दिन दस दिवसीय गणपति का विसर्जन होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग कोंकण और गोवा की यात्रा अपने निजी और यात्री वाहनों से करते हैं। जबकि विसर्जन के अलग-अलग दिनों पर शहर में गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी जाती है।
एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर गणपति उत्सव के मद्देनजर मुंबई-बेंगलुरु और मुंबई-गोवा राजमार्गों के साथ-साथ अन्य लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर गणेश भक्तों के लिए टोल माफ कर दिए। यानि कि 27 अगस्त से 11 सितंबर तक गणेश भक्त टोल फ्री सफर का आनंद ले सकते है। हालांकि टोल छूट का फायदा उठाने के लिए लोगों को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) से संपर्क कर पास बनवाना होगा।