मुंबई

मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा: तेज बारिश से पहाड़ी का हिस्सा ढहा, 2 की मौत, 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Kurla Landslide News: मुंबई के कुर्ला के चिराग नगर में पहाड़ी का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। अभी भी मलबे में 6-8 लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और अग्निशमन दल बचाव अभियान में जुटा है।
2 min read
Aug 12, 2026
Gausia Chawl Landslide Mumbai
भारी बारिश से मुंबई में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे (Photo: IANS)

Mumbai Kurla Gaushiya ChawlLandslide: मुंबई के कुर्ला इलाके में तेज बारिश के बीच बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गौशिया चाल परिसर में पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मलबा दो से तीन घरों पर जा गिरा, जिससे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 से 8 लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है। इस बीच, मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढाकने ने भूस्खलन स्थल का दौरा किया है।

अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला में चिराग नगर के गौशिया चाल में राठौड़ मेडिकल के पास सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 6 से 8 लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

दो-तीन घरों पर गिरा पहाड़ी का मलबा

बताया जा रहा है कि गौशिया चाल परिसर में पहाड़ी का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आसपास बने दो से तीन घर आ गए। मलबा गिरने से घरों में मौजूद लोग उसके नीचे दब गए।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबा हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस घटना में सोहेल अंसारी (18) के सिर पर और मोहम्मद अंसारी (14) की पीठ पर चोट आई है। दोनों का कुर्ला स्थित भाभा अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे फंसे लोगों में विकी यादव, वाजिद अली, आरिफ शेख, मन्नत, आबन शेख और सद्दाम शेख के नाम सामने आए हैं। हालांकि, बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मलबे में वास्तव में कितने लोग फंसे हैं।

अग्निशमन दल, NDRF और पुलिस मौके पर

हादसे की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल, NDRF और मुंबई पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Updated on:
12 Aug 2026 10:32 am
Published on:
12 Aug 2026 08:55 am
Also Read
View All
‘बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था, आने का इरादा नहीं था’, Elvish Yadav ने साइन की ‘मालामाल वीकली 2’, रितेश-परेश रावल के साथ आएंगे नजर

नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राहत, महाराष्ट्र में दर्ज सभी केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

“कर्नाटक खाली करवा देंगे”, यश की ‘टॉक्सिक’ के विवादित सीन्स पर भड़कीं अभिनेत्री ऋषिका सिंह

‘डरपोक और कायर हो’, प्रकाश राज ने चुनाव आयोग को बताया झूठा तो लोगों ने लगाई क्लास, वोटर लिस्ट से नाम हटाने का दावा