मुंबई

मुंबई: लिफ्ट में बम की तरह क्यों फटा गुब्बारा? पुलिस जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

Mumbai Hydrogen Gas Balloons Burst: मुंबई की एक सोसायटी की लिफ्ट में गुब्बारे फटने से दो लोग झुलस गए। इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2026, 4:36 PM IST
Balloons burst in lift
लिफ्ट में बम की तरह क्यों फटे गुब्बारे? रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Photo: IANS)

मुंबई के गोरेगांव स्थित (Goregaon) अनमोल टॉवर (Anmol Tower) इमारत में सोमवार (2 फरवरी) शाम में एक व्यक्ति द्वारा ले जाए जा रहे हाइड्रोजन गैस के गुब्बारे फटने से लिफ्ट में आग लग गई, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में गुब्बारे वाले के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित अनमोल टॉवर का है। एक शख्स इमारत की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे कई गुब्बारों को ले जाने की कोशिश कर रहा था। लिफ्ट में एक महिला पहले से ही मौजूद थी, जबकि गुब्बारे लिए शख्स के साथ एक और व्यक्ति भी लिफ्ट में घुस ही रहा था कि गुब्बारों में विस्फोट हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लिफ्ट का ऑटोमेटिक दरवाजा बंद होने लगा, सारे गुब्बारे एक साथ फट गए और आग भड़क उठी। आग लगते ही लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग तुरंत बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन इस घटना में दो लोग झुलस गए। चंद सेकंड में ही आग भी बुझ गई।

देखें रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो-

यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग घबराए हुए वहां से भागते नजर आ रहे हैं। गनीमत रही कि तीनों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन इस घटना में पुरुष और महिला दोनों झुलस गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, हीलियम के गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते, लेकिन हाइड्रोजन गैस अत्यंत ज्वलनशील होती है और लिफ्ट जैसी बंद जगह में इसे ले जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। फिलहाल, गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
5 Feb 2026, 4:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत