मुंबई

Mumbai: फिर पुणे जैसा हादसा, SUV चला रहे नाबालिग ने युवक को रौंदा, मौत  

Hit and Run Case in Mumbai : एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से आरे कॉलोनी निवासी युवक की जान चली गई। हादसे के समय एसयूवी नाबालिग चला रहा था।

2 min read
Aug 30, 2024

मुंबई के गोरेगांव इलाके (Goregaon) में हिट एंड रन की घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी ने दूध बेंचने जा रहे युवक की बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय एसयूवी एक नाबालिग लड़का चला रहा था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोरेगांव के आरे कॉलोनी (Aarey Colony) इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने 24 साल के बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसयूवी जब्त कर ली गई है, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आरे कॉलोनी में गुरुवार तड़के चार बजे के करीब हुई। गलत दिशा से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बाइक सवार नवीन मुकेश वैष्णव (24) को टक्कर मार दी। जिससे नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय एसयूवी 17 साल का लड़का चला रहा था। इसलिए पुलिस ने एसयूवी के मालिक इकबाल जिवानी (48) और उसके बेटे मोहम्मद फज इकबाल जिवानी (21) के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

बाइक को टक्कर मारने के बाद एसयूवी एक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसे भी चोटें आई हैं। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब के नशे में तो नहीं था। मृतक आरे कॉलोनी का निवासी था।

बता दें कि पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को पोर्शे कार से हुए हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरो अनीस अहुदिया (24) और अश्विनी कोस्टा (24) की मौत हुई थी। दोनों मध्य प्रदेश के मूल निवासी थे और काम के सिलसिले में पुणे में रह रहे थे। हादसे के समय रिएल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल का 17 साल 8 महीने का बेटा नशे की हालत में लक्जरी कार चला रहा था। अभी वह जमानत पर है।

Updated on:
30 Aug 2024 12:47 pm
Published on:
30 Aug 2024 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर