28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lee Sang-Bo Death: फेमस कोरियन एक्टर की मौत, घर में पाए गए मृत, इंडस्ट्री में मातम

Lee Sang Bo Death: कोरियन फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। फेमस एक्टर ली सांग-बो की मौत हो गई है। वह अपने घर में मृत पाए गए जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

2 min read
Google source verification
Korean actor Lee Sang Bo found dead his house at 44 police reason investigate

फेमस कोरियन एक्टर की मौत

Lee Sang Bo Passed Away: दक्षिण कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री (K-Drama) से एक ऐसी खबर आई है जिसने दुनिया भर के फैंस का दिल तोड़ दिया है। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ली सांग-बो अब हमारे बीच नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को प्योंगटेक स्थित उनके घर पर मृत पाए गए। जैसे ही ये खबर सामने आई हर कोई हैरान रह गया। कोरियन ड्रामा देखने वालों के लिए यह किसी त्रासदी से कम नहीं है। लोग अपने फेवरेट एक्टर को याद कर इमोशनल हो रहे हैं।

कोरियन एक्टर ली सांग-बो की मौत (Lee Sang Bo Passed Away)

ली सांग-बो की मैनेजमेंट एजेंसी 'कोरिया मैनेजमेंट ग्रुप' (KMG) ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा है कि वह फिलहाल स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं और परिवार के संपर्क में हैं। 44 साल के ली सांग-बो को खोने का दर्द उनके परिवार के लिए भी काफी है।

एक के बाद एक उजड़ गया पूरा परिवार (Lee Sang Bo Family)

ली सांग-बो की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मां और बहन की भी मौत हो गई। एक ही झटके में पूरे परिवार का साथ छूट जाना ली के लिए असहनीय था। वह लंबे समय से डिप्रेशन और पैनिक डिसऑर्डर से जूझ रहे थे और डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं के सहारे अपनी जिंदगी काट रहे थे।

2022 में ड्रग्स केस में आया था नाम

साल 2022 में ली सांग-बो एक विवाद में भी फंसे थे, जब उन पर गैर-कानूनी ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे। जांच के बाद उन्हें पूरी तरह 'क्लीन चिट' मिल गई थी। यह साबित हुआ था कि वह कोई नशा नहीं कर रहे थे, बल्कि परिवार को खोने के गम से उबरने के लिए एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं ले रहे थे। इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से और भी कमजोर कर दिया था।

शानदार रहा फिल्मी सफर

ली ने साल 2006 में 'इनविजिबल मैन चोई जंग-सू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'मिस मोंटे-क्रिस्टो', 'रुगल' और 'प्राइवेट लाइव्स' जैसे मशहूर शो में काम किया। उन्होंने 'सीक्रेटली ग्रेटली' जैसी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। उनके सह-कलाकारों का कहना है कि वे एक बेहद संवेदनशील और मेहनती इंसान थे।

ली सांग-बो का जाना हमें याद दिलाता है कि सफलता और चमक-धमक के पीछे छिपे मानसिक दर्द को पहचानना कितना जरूरी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए पूरी दुनिया प्रार्थना कर रही है।