27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सनोज मिश्रा ने उठाया बड़ा कदम, मोनालिसा को चुकानी पड़ेगी कीमत!

Sanoj Mishra On Monalisa Allegation Sexual Harassment: मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसी के खिलाफ अब सनोज मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। जिसकी भारी कीमत मोनालिसा को चुकानी पड़ सकती है।

3 min read
Google source verification
Sanoja Mishra take big step on monalisa Sexual Harassment Claims to file Defamation Case

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Sanoj Mishra File Defamation Case Against Monalisa: महाकुंभ से चर्चा में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी मुस्लिम फरमान से चोरी छिपे शादी की है। जिसके बाद हर जगह बवाल मचा हुआ है। उनकी शादी को लव जिहाद कहा जा रहा है। वहीं इसके बीच मोनालिसा ने एक ऐसा खुलासा किया जिससे हर कोई हैरान रह गया। जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म ऑफर की। उन्हें स्टार बनाया, उन्हीं पर मोनालिसा ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने न केवल इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, बल्कि इसे अपने खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। वहीं, सनोज मिश्रा ने इन विवादों के बीच बड़ा कदम भी उठाया है।

मोनालिसा के आरोपो के बाद सनोज मिश्रा का बड़ा कदम (Sanoj Mishra File Defamation Case Against Monalisa)

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान सनोज मिश्रा काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, "मैंने ही उसे एक्टिंग की बारीकियां सिखाईं और अब वह उसी एक्टिंग का इस्तेमाल मुझे फंसाने के लिए कर रही है।" सनोज का दावा है कि मोनालिसा उन्हें इस विवाद में इसलिए घसीट रही हैं क्योंकि वह उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि मोनालिसा के माता-पिता और परिवार के करीब 7-8 सदस्य आज भी उज्जैन में उनके घर पर रुके हुए हैं और वह सभी इस शादी के खिलाफ हैं।

सनोज मिश्रा बोले- जब गलत हुआ तब क्यों नहीं कहा (Sanoj Mishra React on Monalisa Bhosle Sexual Harassment Claims)

निर्देशक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मोनालिसा अभी भी नाबालिग हैं और उनके पास इसके पुख्ता दस्तावेजी सबूत हैं। सनोज के मुताबिक, "फरमान खान के साथ उनकी शादी को 'लव जिहाद' कहा गया और मैंने शुरू से ही इसका विरोध किया, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।" उन्होंने सवाल उठाया कि अगर नेपाल या देहरादून में शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ गलत हुआ था, तो उन्होंने उस वक्त अपने परिवार को क्यों नहीं बताया?

सनोज मिश्रा करेंगे मोनालिसा के खिलाफ केस (Sanoj Mishra Angry On Monalisa Allegations)

सनोज मिश्रा ने साफ कर दिया है कि वह अपनी छवि खराब करने के लिए मोनालिसा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा, "वह मेरी इज्जत के साथ नहीं खेल सकती। अगर उन्हें लगता है कि वे सही हैं, तो कानून का दरवाजा खटखटाने के लिए आजाद हैं।" इसी खींचतान के बीच सनोज ने यह भी पुष्टि की है कि जिस फिल्म ('द डायरी ऑफ मणिपुर') की शूटिंग चल रही थी, उसे फिलहाल पूरी तरह रोक दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि जब वह 18 साल की नहीं हुई थीं, तब फिल्म की शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उनका शारीरिक शोषण किया था। अब एक तरफ मोनालिसा न्याय की गुहार लगा रही हैं, तो दूसरी तरफ डायरेक्टर और मोनालिसा का अपना परिवार उन्हें झूठा बता रहा है। फिलहाल, यह मामला अब पूरी तरह कानूनी पेचीदगियों और दस्तावेजों की जंग में बदल चुका है, जहां एक तरफ 'नाबालिग' होने के दावे हैं और दूसरी तरफ 'शोषण' के आरोप।